मैसूर रोड शो में पीएम मोदी पर फोन फेंकने वाली भाजपा की कार्यकर्ता
<p><em><strong>कर्नाटक के मैसूर में रोड शो कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर मोबाइल फेंका गया। पीएम मोदी इससे बाल-बाल बच गए। एक घटना को गंभीर सुरक्षा चूक माना गया था।</strong></em></p>
कर्नाटक के मैसूर शहर में रविवार रात रोड शो कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर मोबाइल फेंका गया। इस मामले की गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फोन एक महिला भाजपा कार्यकर्ता की ओर से ‘अति उत्साह’ में फेंका गया था, जिसके पीछे कोई ‘गलत इरादा’ नहीं था।
फोन वाहन के बोनट पर गिरा था और प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देखने के बाद अपने साथ मौजूद विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारियों को इस बारे में इशारा भी किया।
एसपीजी ने लौटा दिया फोन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री एसपीजी के संरक्षण में थे। महिला (जिसका फोन पीएम के वाहन पर गिरा था) एक भाजपा कार्यकर्ता थी। एसपीजी के लोगों ने बाद में उन्हें यह फोन लौटा दिया। उन्होंने कहा, यह फोन उत्साह में, यह फेंका गया और उसका कोई (बुरा) इरादा नहीं था, लेकिन हम महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि फोन एसपीजी अधिकारियों ने उसे सौंप दिया था।
केआर सर्किल पर हुई थी घटना
यह घटना मैसूर जिले के केआर सर्कल की है। पीएम मोदी 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने के लिए कर्नाटक में हैं। परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। मैसूर-कोडागु के सांसद प्रताप सिम्हा और पूर्व मंत्रियों केएस ईश्वरप्पा और एसए रामदास के साथ प्रधानमंत्री सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे का समापन मैसूर में एक विशाल रोड शो के साथ किया। प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान छह सार्वजनिक रैलियों को संबोधित किया। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
What's Your Reaction?