राजस्थान को कहा जा रहा रेपिस्थान,महिला अत्याचारों के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा का थाली प्रदर्शन
<p>गहलोत सरकार के खिलाफ आज बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थाली बजाकर प्रदर्शन किया। थाली बजाते हुए महिलाओं ने सीएमआर की ओर कूच किया। रास्ते में ही पुलिस ने महिलाओं को सिविल लाइंस फाटक पर बैरिकैड्स लाकर रोका</p>
बैरिकेड्स लांघकर आगे जाने लगी महिला कार्यकर्ता
सीएम हाउस को घेरने निकली महिलाओं को जब पुलिस ने रोका, तो महिलाओं ने बैरिकेड्स के ऊपर से आगे जाने की कोशिश की ।इस दौरान महिला कार्यकर्ता बैरिकेड्स लांघकर आगे जाने की कोशिश की।
थाली बजाते हुए सीएम हाउस की ओर कूच
आज के प्रदर्शन के लिए सुबह 11 बजे सभी महिला कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर एकत्रित हुईं। यहां एक सभा का आयोजन किया गया। जिसे महिला मोर्चा की पदाधिकारी व प्रदेश भाजपा के नेता संबोधित किया। उसके बाद महिला कार्यकर्ता थाली बजाते हुए सीएम हाउस की ओर कूच किया।
महिलाओं को रोकने के लिए सिविल लाइंस फाटक से पहले बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। थाली बजाती आगे बढ़ रही महिलाओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। महिला कार्यकर्ता बैरिकेड्स लांघकर आगे जाने की कोशिश करने लगीं। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
दीया कुमारी बोलीं- राजस्थान को कहा जा रहा रेपिस्थान
इससे पहले महिला मोर्चा की प्रभारी व सांसद दीया कुमारी ने कहा- आज राजस्थान बलात्कार के मामलें में नम्बर-1 पर हैं। लोग इसे राजस्थान की जगह रेपिस्थान कह रहे हैं। यह हमारे लिए शर्म की बात हैं। कानून व्यवस्था का जिम्मा राज्य सरकार के पास हैं। गृह विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा हुआ हैं। लेकिन वो साढ़े चार साल अपनी कुर्सी बचाने में ही लगे रहें। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं सरकार से जिस संरक्षण की उम्मीद लगाए बैठी थी। वो उन्हें कभी मिला ही नहीं। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी हैं। प्रदेश की महिलाएं इस सरकार को सबक सिखाने का ठान चुकी हैं।
विरोध के लिए मुद्दे ही मुद्दे
महिला अत्याचार के आज के प्रदर्शन के बाद बीजेपी किसान व युवाओं के मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर 12 जुलाई को झुंझुनूं में बीजेपी किसान सम्मेलन का आय़ोजन करेगी। इस सम्मेलन में वे किसान शामिल होंगे। जिन्होंने राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण बैंक से लोन ले रखा हैं। जिनका कर्जा आज तक माफ नहीं हुआ। वहीं, कर्ज नहीं चुकाने पर जिन्हें कुर्की का नोटिस मिल चुका हैं या फिर जिनके खाते एनपीए हो गए हैं। इसके बाद बीजेपी 18 जुलाई को अजमेर में युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसमे पेपरलीक व बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा।
बता दें कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी महिलाओं के प्रदर्शन में शामिल हुए।प्रदर्शन को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने महिला अत्याचार पर पोस्टर भी लॉच किया हैं।
What's Your Reaction?