CAA देश का कानून, इसे लागू होने से कोई नहीं रोक सकता': कोलकाता रैली में अमित शाह की ममता बनर्जी को चुनौती

<p>Amit Shah Kolkata Rally: पांच राज्यों के चुनावी रण में धुआंधार रैलियां करने वाले अमित शाह आज बुधवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। शाह ने यहां ऐतिहासिक विक्टोरिया हाउस के सामने बीजेपी की कोलकाता चलो रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने बंगाल सीएम ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने ममता बनर्जी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि CAA देश का कानून, इसे लागू होने से कोई नहीं रोक सकता।&nbsp;</p>

CAA देश का कानून, इसे लागू होने से कोई नहीं रोक सकता': कोलकाता रैली में अमित शाह की ममता बनर्जी को चुनौती
29-11-2023 - 06:36 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 27 साल बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन रहा।तीसरे टर्म में ममता बनर्जी की सरकार बनी। दोनों ने मिलकर बंगाल का बंटाधार कर दिया। पूरे देश में चुनावी हिंसा सबसे ज्यादा बंगाल में होती है। ममता बनर्जी बंगाल में घुसपेठ को रोक नहीं पाई है। प्रदेश में खुलेआम घुसपैठियों को वोटर कार्ड और आधार कार्ड बंट रहे हैं और ममता बनर्जी चुप बेठी है।

बम धमाकों से गूंज रहा बंगाल

अमित शाह ने कहा कि जिस बंगाल में कभी सुबह-सुबह रवीन्द्र संगीत सुनाई पड़ता था, आज वही बंगाल बम धमाकों से गूंज रहा है। पूरे देश से गरीबी खत्म हो रही है, लेकिन बंगाल में गरीबी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सोनार बांगला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर ममता दीदी सत्ता में आईं।

मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां भाजपा सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए। लेकिन बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। आज भी बंगाल में घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार हो रहा है।

2026 में बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार – अमित शाह

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2026 के चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। लेकिन इससे पहले 2024 का चुनाव आ रहा है। 2019 में आपने 18 सीटें दी थी। मैं आपसे करबद्ध विनती करने आया हूं कि 2024 में इतनी सीटें दीजिए कि मोदी जी को शपथ विधि के बाद कहना पड़े कि में बंगाल के कारण प्रधानमंत्री बना हूं।

मोदी जी ने पूरे देश से आतंकवाद को समाप्त किया :अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से आतंकवाद को समाप्त किया है। कश्मीर से जिस धारा-370 को हटाने के लिए बंगाल के सपूत श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने बलिदान दिया था, उस धारा-370 को मोदी जी ने समाप्त किया। वामपंथी उग्रवाद को समाप्त किया। भारत के तिरंगे को चंद्रयान 3 के माध्यम से चांद पर पहुंचाया। नई संसद बनाई और देश के अर्थतंत्र को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर पहुंचाया।

ममता सरकार ने नहीं दी थी रैली की इजाजत

अमित शाह की रैली के लिए ममता बनर्जी सरकार ने बीजेपी को इजाजत नहीं दी थी। जिसके खिलाफ पार्टी कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गई, जहां सिंगल बेंच ने उसके हक में फैसला सुनाया। इस फैसले के खिलाफ बंगाल सरकार ने बड़ी बेंच में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस सिवागनानम और जस्टिस हिरण्मय भट्टाचार्य की डिविजन बेंच ने राज्य सरकार को झटका देते हुए सिंगल बेंच के फैसले को बरकरार रखा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।