एक बार फिर कांपी ज़मीन अफगानिस्तान की.. लोगों ने मनाया शुक्र, इस बार सब सुरक्षित

<p><em>अफगानिस्तान में एक बार फिर धरती कांपी है। काबुल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बुधवार की सुबह 4.3 की तीव्रता से भूकंप आया। &nbsp;नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप आज ​​सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर आया।&nbsp;</em></p>

एक बार फिर कांपी ज़मीन अफगानिस्तान की.. लोगों ने मनाया शुक्र, इस बार सब सुरक्षित
29-03-2023 - 04:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आज एक बार फिर से अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके अफगानिस्तान के काबुल के पूर्व से 85 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है। अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले जब अफगानिस्तान में भूकंप के झटके आए थे तो पाकिस्तान समेत भारत में भी कई राज्यों में यह झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, राजस्थान, समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसके बाद लोग अपने घर से बाहर निकल आए थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।