बिजली विभाग ने काटी बिजली ,जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी, बीजेपी नेता रविन्द्र रैना समेत कई के घरों में अँधेरा 

<p><em>बिजली का बिल न भरने के कारण बिजली विभाग ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और भाजपा के ही पूर्व विधायक नीलम लंगेह समेत जम्मू में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।&nbsp;</em></p>

बिजली विभाग ने काटी बिजली ,जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी, बीजेपी नेता रविन्द्र रैना समेत कई के घरों में अँधेरा 
13-03-2023 - 01:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

 बिजली निगम ने बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर कड़े कदम उठाये हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम  और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद  के घर की बिजली काट दी गई है। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना  और बीजेपी के ही पूर्व विधायक नीलम लंगेह समेत कई नेताओं के घर की भी  बिजली गुल है। 

नोटिस मिलने के बावजूद नहीं भरा बिल 
दरअसल बिजली विभाग का कहना है कि इन नेताओं को विभाग नोटिस दे चुका है और बकाया बिल को किस्तों में भरने का विकल्प भी दिया था लेकिन इन नेताओं ने बिजली बिल नहीं भरा। हालांकि रैना ने बताया कि वह नियमित तौर पर बिल का भुगतान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘इस समय मैं राजौरी में हूं। जब मैं जम्मू लौटूंगा तो पता लगाऊंगा कि आखिर बिजली का कनेक्शन क्यों काटा गया।’

लाखों का है बकाया 
बता दें कि गुलाम नबी आजाद पर 4 लाख का बिजली बिल बकाया है जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर 1 लाख रुपए बकाया है। इन नेताओं पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। बाल्मीकि कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। इस कॉलोनी के लोगों ने बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया था, दरअसल बिजली विभाग के वरिष्ठ इंजीनियर ने कहा कि बाल्मीकि कॉलोनी के लोगों ने दावा किया है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर की तत्कालीन सरकार ने जम्मू-शहर में स्वच्छता कार्य के बदले सभी सुविधाएं मुफ्त प्रदान करने का वादा किया था इसलिए वे लोग बिल का भुगतान नहीं करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।