झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द?

NULL

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द?
27-08-2022 - 08:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा कर दी है। हालांकि देर शाम तक राजभवन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा कर दी है और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सीएम से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग से राजभवन पहुंचे सिफारिश के बाद राज्यपाल ने विधि विशेषज्ञों से राय ली। जिसके बाद राज्यपाल ने अपने आदेश से चुनाव आयोग को अवगत कराने का निर्णय लिया है।
उसी आधार पर चुनाव आयोग एक अधिसूचना जारी करेगा और उसकी कॉपी झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी जाएगी। फिर उस कॉपी को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष को भेजेंगे। लेकिन इस पर विधिवत रूप से मुहर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही लगेगी। हालांकि इस संबंध में अभी राजभवन की ओर से कुछ भी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गयी है।
इधर, राज्यपाल के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। हालांकि वे आगे चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।