दुल्हन की धमकी से खिसकी पैरों तले ज़मीन, खुली आँखों में कटी रात, आखिर ऐसा क्या कह दिया दुल्हन ने...

<p><em>राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आप कहेंगे &quot;शादी कर के फंस गया यार &nbsp;&quot;..जी हाँ इस बेहद ही सनसनीखेज मामलेके सामने आते ही वर-वधू दोनों ही पक्ष के लोग हैरान हैं। पूरी शादी ख़ुशी-ख़ुशी करने के बाद सुहागरात पर दुल्हन का असली रूप देख कर दूल्हे के होश ही उड़ गए ।&nbsp;</em></p>

दुल्हन की धमकी से खिसकी पैरों तले ज़मीन, खुली आँखों में कटी रात, आखिर ऐसा क्या कह दिया दुल्हन ने...
19-12-2022 - 03:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुरलीपुरा इलाके के रहने वाले दूल्हे विजय कुमार, जिसकी शादी 7 दिसंबर को जिस लड़की से हुई थी, उसने बड़ी चालाकी से पूरी शादी हंसी-ख़ुशी कर ली। सात फेरे ले लिये, फोटो सेशन करवाया और विदा होकर अपने ससुराल आ गयी। फिर ससुराल में आ कर सभी रस्में भी पूरी कर लीं। लेकिन, शादी के दौरान दूल्हे क्या किसी को भी दुल्हन की मंशा की भनक तक नहीं लगी। 
तीन दिन बाद सामने आया दुल्हन का असली रूप। जैसे ही विजय कुमार दुल्हन के पास पहुंचे उसने अपना रौद्र रूप दिखाया। दुल्हन ने धमकी भरे अंदाज में कहा, "मैं किसी और की अमानत हूं। मुझे मत छूना, नहीं तो पछताना पड़ेगा।"

 शादी के तीन दिन बाद दूल्हा थाने पहुंचा

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी विजय कुमार की सात दिसंबर को ही मीना से शादी हुई थी। विजय हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा था। 10 दिसंबर को हनीमून से ठीक पहले दुल्हन ने पति  के सामने एक बड़ा खुलासा किया। उसने अपने पति से साफ कह दिया कि वह किसी और की अमानत है. वह जिस युवक से प्रेम करती है उसके साथ सात साल से प्रेम संबंध में है।  इतना ही नहीं वह लिव-इन में भी रह चुकी हैं।  दुल्हन यह शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन घरवालों के दबाव में उसने रिश्ता कबूल कर लिया।  वह अब भी गगन से प्यार करती है। उसी के साथ रहना चाहती है। 

दुल्हन के प्रेमी का भी आया कॉल 
विजय ने अपनी शिकायत में बताया कि दुल्हन के प्रेमी गगन का फोन तब आया, जब वह दुल्हन के कमरे में था। उसने धमकी भी दी कि वह उस को हाथ नहीं लगाएगा, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। 

पत्नी से दूरी भली 
इस पूरी घटना के बाद विजय के होश उड़ गए। उसने दुल्हन से दूरी बनाना ही सही समझा और सारी रात सोफे पर बैठ कर काटी। अगले दिन सुबह उसने आपबीती परिजनों को बताई. 11 दिसंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।