हॉकी विश्‍व कप 2023 में मेजबान भारत ने अपने पहले ही मैच में स्पेन को किया परास्त

<p><em>राउरकेला में एफआईएच हॉकी विश्व कप में मेजबान भारत ने स्पेन को दो-शून्य से हराकर अपना पहला मैच जीत लिया है। खेल के 12वें मिनट में अमित रोहिदास ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में एक और गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।</em></p>

हॉकी विश्‍व कप 2023 में मेजबान भारत ने अपने पहले ही मैच में स्पेन को किया परास्त
14-01-2023 - 01:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इससे पहले इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हरा दिया। अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से शिकस्त दी। एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया।
प्रतियोगिता में आज चार मैच खेले जायेंगे। पहले मैच में दोपहर बाद एक बजे न्यूजीलैंड का सामना चिली से होगा। दोपहर बाद तीन बजे दूसरे मैच में नीदरलैंड्स और मलेशिया का मैच होगा। शाम पांच बजे बेल्जियम और कोरिया की टीम आमने-सामने होंगी। शाम सात बजे जर्मनी का मुकाबला जापान से होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।