‘बहुत पैसा लाया हूं...’ शिवराज सिंह से मुलाकात के बाद घर पहुंचे दशमत रावत, पत्नी को लगाया गले

<p><em><strong>सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत रावत सीएम शिवराज सिंह चैहान से मुलाकात के बाद अपने घर पहुंच गए हैं।&nbsp;</strong></em></p>

‘बहुत पैसा लाया हूं...’ शिवराज सिंह से मुलाकात के बाद घर पहुंचे दशमत रावत, पत्नी को लगाया गले
08-07-2023 - 11:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सीधी पेशाब कांड के पीड़ित दशमत रावत गुरुवार रात अपने घर पहुंचे। दोपहर को उन्होंने सीएम शिवराज सिंह के साथ मुलाकात की थी। सीएम शिवराज ने दशमत के पैर पखारे और शॉल ओढ़ाया। इस दौरान उन्होंने दशमत से बातचीत भी की। दशमत को आर्थिक सहायता भी दी गई है। पेशाब कांड का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में सियासत गरमा गई है।
सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत रावत सीएम शिवराज सिंह चैहान से मुलाकात के बाद अपने घर पहुंच गए हैं। दशमत गुरुवार सुबह भोपाल में सीएम आवास पर शिवराज से मिले और देर रात सीधी में अपने घर पहुंचे। शिवराज से मिलकर दशमत ने खुशी जाहिर की है।
बहुत पैसा लेकर आया हूं: दशमत रावत
दशमत ने घर पहुंचते ही अपनी पत्नी को गले लगाया। दशमत की पत्नी ने चरण छूकर उनका स्वागत किया। दशमत ने बताया कि सीएम से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। भोपाल आने-जाने में कोई तकलीफ नहीं हुई है। दशमत ने घरवालों से कहा कि वह बहुत पैसा लेकर घर आए हैं। दशमत ने अपहरण की बात को भी खारिज कर दिया। दशमत ने कहा कि वह खुद ही मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल गए थे।
सीधी कलेक्टर ने दी आर्थिक सहायता
दशमत को सीधी कलेक्टर की तरफ से आर्थिक सहायता भी मिली है। सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद दशमत को 6 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराने की घोषणा की है।
कलेक्टर ने घटना पर जताया दुख
सीधी कलेक्टर ने पेशाब कांड पर दुख भी जताया। उन्होंने कहा कि पूरा घटनाक्रम बहुत ही दुखद और अमानवीय कृत्य हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।