‘इंडिया स्टोनमार्ट 2022’ आज से, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे उद्घाटन

<p><em><strong>इंडिया स्टोनमार्ट 2022, स्टोन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी होगी, जिसमें प्राकृतिक पत्थरों, सहायक उत्पादों और सेवाओं को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।</strong></em></p>

‘इंडिया स्टोनमार्ट 2022’ आज से, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे उद्घाटन
10-11-2022 - 06:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंडिया स्टोनमार्ट 22 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन 10 से 13 नवंबर तक जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में जयपुर एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को इसके 11वां संस्करण का उद्घाटन करेंगे।
रीको के प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि इंडिया स्टोनमार्ट 2022, स्टोन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी होगी, जिसमें प्राकृतिक पत्थरों, सहायक उत्पादों और सेवाओं को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन स्टोन इंडस्ट्री के विभिन्न हितधारकों जैसे घरेलू और विदेशी उत्पादकों, निर्यातकों, आयातकों, उपभोक्ताओं को एक साथ लाएगा। साथ ही, खरीदारों, विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, आर्किटेक्ट्स, बिल्डरों, डेवलपर्स, कॉरपोरेट्स आदि को एक छत के नीचे लाएगा। उन्होंने बताया कि स्टोनमार्ट दुनिया भर के उपभोक्ताओं के बीच अपने उत्पादों, सेवाओं और ब्रांड छवि को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शकों को एक बेहतरनी मंच प्रदान करेगा और साथ ही उनके व्यापार के दायरे और संभावनाओं को बढ़ाने के लिए व्यावसायिक संबंध और नेटवर्किंग स्थापित करने का अवसर देगा।
19 राज्यों के 345 व्यवसायी
नकाते ने बताया कि इसमें 19 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश व विदेशों से लगभग 345 प्रदर्शक भाग लेंगे। गुजरात और ओडिशा के भी स्टेट पवेलियन होंगे। अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में तुर्की, ईरान और पुर्तगाल द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इटली और चीन से भी आयोजन में भागीदारी की पुष्टि की गई है। कुल 35 विदेशी प्रदर्शक इसमें शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।