गृहलक्ष्मी का आगमन लाएगा अडानी के अच्छे दिन, गौतम अडानी के बेटे जीत की हुई सगाई

<p><em>अरबपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी भी अब गृहस्थ जीवन में बंधने की तैयारी में हैं। रविवार को उनकी सगाई अहमदाबाद में दीवा जैमिन शाह के साथ&nbsp; संपन्न हुई। समारोह में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे।</em><br /> &nbsp;</p>

गृहलक्ष्मी का आगमन लाएगा अडानी के अच्छे दिन, गौतम अडानी के बेटे जीत की हुई सगाई
15-03-2023 - 01:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हीरा व्यापारी हैं गौतम अडानी के समधी 
गौतम अडानी के होने वाले समधी एक जाने-माने हीरा व्यापारी हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें जीत अडानी और उनकी मंगेतर दीवा जैमिन शाह इंडियन अटायर में नजर आ रहे हैं। दीवा ने कढ़ाई वाला लहंगा पहना है, वहीं जीत पेस्टल ब्लू कुर्ता में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

जीत अडानी के कन्धों पर भी हैं बड़ी ज़िम्मेदारियाँ 
वहीं बात अगर गौतम अडानी के बेटे की करें तो वह जीत अडानी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। जीत साल 2019 में अडानी ग्रुप में शामिल हुए और अभी वह कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट हैं। उन्होंने स्ट्रैटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट्स और रिस्क एंड गवर्नेंस पॉलिसी को देखते हुए ग्रुप सीएफओ के ऑफिस में अपना करियर शुरू किया।

अडानी ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक जीत “अडानी हवाई अड्डे के कारोबार के साथ-साथ अडानी डिजिटल लैब्स का भी नेतृत्व कर रहे है जो अडानी समूह के व्यवसायों के सभी उपभोक्ताओं को पूरा करने के लिए एक सुपर ऐप बनाने के लिए तैयार है”।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।