Asia Cup : भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने एशिया कप में तीर चलाकर गाड़े झंडे; 5 स्वर्ण समेत जीते 10 पदक

<p><em>Asia Cup :&nbsp;भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने यूएई के शारजाह में चल रहे एशिया कप के तीसरे चरण में अपना दबदबा&nbsp;कायम रखते हुए पांच स्वर्ण समेत 10 पदक जीते। कंपाउंड वर्ग में भारत ने आठ में से सात पदक जीते और व्यक्तिगत महिला वर्ग में &#39;क्लीन स्वीप&#39; किया जिसमें प्रगति,अदिति स्वामी और परनीत कौर ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा किया। महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में, प्रगति ने हमवतन अदिति को 144-142 से हराकर स्वर्ण जीता, जबकि परनीत ने दक्षिण कोरिया की सेंग्योन को 146-145 से हराकर भारत के लिए कांस्य सुनिश्चित किया।</em></p>

Asia Cup : भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने एशिया कप में तीर चलाकर गाड़े झंडे; 5 स्वर्ण समेत जीते 10 पदक
26-12-2022 - 04:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रियांश और ओजस देवताले ने कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीते। भारतीय कंपाउंड तीरंदाज पुरूष और महिला टीम वर्ग में भी अव्वल रहे। पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में प्रियांश, ओजस, गणेशराव ने दक्षिण कोरिया को 230-224 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में प्रगति, ऐश्वर्या, अदिति ने भी दक्षिण कोरिया को 229-229 (28*-28) से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

कंपाउंड मिश्रित युगल वर्ग में ही भारत की झोली खाली रही जिसमें ओजस और प्रगति क्वार्टर फाइनल में वियतनाम से हार गए। रिकर्व वर्ग में भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। पुरूष टीम ने कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम में आकाश मृणाल चौहान और पार्थ सालुंके थे।

टीशा और पार्थ की भारतीय मिश्रित रिकर्व टीम ने स्वर्ण पदक मैच में ताइपे से 3-5 से हारकर रजत पदक जीता। पुरुषों की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में पार्थ ने कोरिया के कांग मिनसेंग को 7-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।