रोहित शर्मा के साथ फोटो डालने के बाद एडम गिलक्रिस्ट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स एक दिन में बढ़े 24 हजार, स्टोरी को मिले 70 लाख व्यूज़
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने खुलासा किया कि रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने के बाद उनके फॉलोअर्स एक ही दिन में 24,000 बढ़ गए जबकि उस फोटो की स्टोरी को 70 लाख से अधिक व्यूज़..
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने खुलासा किया कि रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने के बाद उनके फॉलोअर्स एक ही दिन में 24,000 बढ़ गए जबकि उस फोटो की स्टोरी को 70 लाख से अधिक व्यूज़ मिले।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए गिलक्रिस्ट ने सोशल मीडिया के प्रभाव और क्रिकेट में इसके व्यावसायिक पहलुओं पर चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा के साथ एक पोस्ट ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जबरदस्त उछाल ला दिया।
View this post on Instagram
गिलक्रिस्ट ने हंसते हुए कहा, “ये आंकड़े मेरे भारतीय दर्शकों के लिए शायद बहुत बड़े न लगें, लेकिन सिर्फ एक स्टोरी.. रोहित शर्मा के साथ ने मुझे 70 लाख से ज्यादा व्यूज़ दिलाए, और एक फोटो ने 24 हजार नए फॉलोअर्स दिलाए।”
रोहित-गिलक्रिस्ट की पुरानी दोस्ती फिर चर्चा में
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे वनडे से पहले गिलक्रिस्ट और रोहित शर्मा की मुलाकात ने क्रिकेट प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले गया। दोनों दिग्गजों ने 17 साल पहले की अपनी पहली मुलाकात को याद किया।
गिलक्रिस्ट ने इंस्टाग्राम पर रोहित के साथ एक सेल्फी शेयर की, जिसके साथ उन्होंने उनकी दोस्ती को लेकर एक भावुक कैप्शन लिखा। दोनों खिलाड़ी 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स टीम का हिस्सा रहे थे।
गिलक्रिस्ट ने पोस्ट में लिखा, “आज इस शख्स ने मुझे याद दिलाया कि हम पहली बार यहीं एडिलेड की इस खूबसूरत जमीन पर 2008 में मिले थे, जब आईपीएल की पहली नीलामी के बाद हम दोनों डेक्कन चार्जर्स के लिए चुने गए थे। यहीं से हमारी दोस्ती की शुरुआत हुई।”
The Og Boy's! pic.twitter.com/mTgbPYEPpu — SunRisers OrangeArmy Official (@srhfansofficial) October 23, 2025
“एक बुजुर्ग खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई की ओर था, और एक युवा खिलाड़ी जो भारत के महान बल्लेबाजों में से एक बनने की राह पर था। रोहित शर्मा, आपके खिलाफ और आपके साथ खेलना, एक प्रसारक और प्रशंसक के रूप में आपको देखना, और सबसे बढ़कर आपको एक दोस्त के रूप में जानना, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।”
यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने इस दोनों पीढ़ियों और दो देशों के खिलाड़ियों की आपसी सम्मान भरी दोस्ती की तारीफ की। इस पोस्ट को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले।
रवि शास्त्री से बातचीत में पुरानी यादें ताज़ा
मैच शुरू होने से पहले गिलक्रिस्ट ने फॉक्स स्पोर्ट्स के प्री-गेम शो के दौरान रवि शास्त्री से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, “मुझे कहना होगा, रोहित बहुत ही रिलैक्स और आत्मविश्वास से भरा लग रहा था। उसने मुझे याद दिलाया कि हम पहली बार यहीं एडिलेड में मिले थे, ठीक उसी वक्त जब आईपीएल की नीलामी हुई थी और हमें पता चला था कि हम टीममेट बनने वाले हैं। मैं तब ‘ओल्ड बुल’ था और वो ‘यंग बुल’। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले रहा था और वो शुरुआत कर रहा था।”
मैदान पर रोहित का शानदार प्रदर्शन
मैदान पर भी रोहित ने पुरानी यादों का मान रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 37 वर्षीय रोहित शर्मा ने 97 गेंदों पर 73 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली और भारत को 50 ओवरों में 264/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, अंततः भारत यह मैच दो विकेट से हार गया।
What's Your Reaction?