तहलका मचा दिया,सिमटी शर्माई सी दुल्हन की जगह स्टेज पर काला चश्मे पहने इस बुलेटसवार बींदणी ने..!
<p><em><strong>राजस्थान के कोटा संभाग के बारां जिले में एक ऐसी शादी हुई है, जहां दुल्हन फेरे लेने के लिए बुलट मोटरसाइकिल चलाकर मंडप में पहुंची। दुल्हन के ये रूप देखकर शादी समारोह में मौजूद लोग हैरान रह गए और उसके वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते ये बिंदास बींदणी वायरल हो गयी। </strong></em></p>
जानकारी के अनुसार यह शादी बारां जिले के छबड़ा में दो दिन पहले हुई है। इस शादी ने इलाके में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। छबड़ा के चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी दुल्हन कामेक्षा जांगिड़ ने अपने दूल्हे सुनील जांगिड़के साथ घोड़ी पर बैठकर निकासी निकाली। उसके अगले दिन दुल्हन काला चश्मा लगाए बुलेट मोटरसाइिकल पर सवार होकर दूल्हे से शादी रचाने के लिए स्टेज पर पहुंच गयी। मंडप में दुल्हन की इस धमाकेदार एंट्री से मेहमान हैरान रह गए। वहां मौजूद मेहमानों ने दुल्हन के इस रूप के जमकर फोटो लिये और वीडियो बनाए। ये शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
शादी के पहले निकासी भी अलग अंदाज़ में
पहले तो इस शादी की बिंदौली (निकासी) चर्चा में रही। बिंदौली में केवल दूल्हा ही नहीं बल्कि दुल्हन भी उसके साथ घोड़े पर बैठी नजर आई। यह नजारा देखकर राहगीर भी चौंक गए। उसके बाद अगले दिन जो हुआ वह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
पिता की ख्वाहिश पूरी करने के लिए अपनाया ये अंदाज़
दरअसल पेशे से शिक्षक दुल्हन के पिता गोविंद जांगिड़ के कोई बेटा नहीं है। उन्होंने अपनी चार बेटियों का बेटों की तरह ही लालन-पालन किया है। गोविंद जांगिड़ का कहना है कि उन्होंने बेटियों को बेटों के बराबर का दर्जा दिया है। वे चाहते हैं बेटियों-बेटों की तरह अपने सभी अरमान पूरे करें।
What's Your Reaction?