सचिन के बगैर ही लोग राहुल गाँधी को छोड़,लगाने लगे सचिन पायलट ज़िंदाबाद के नारे
<p><em><strong>राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा बूंदी से रवाना होकर टोंक में प्रवेश किया। टोंक जिले में यात्रा का सफर सिर्फ तीन किलोमीटर है। हालांकि राहुल गांधी का टोंक जिले में कोई पड़ाव नहीं रहा। टोंक जिले की सीमा से निकली भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगे। बूंदी से टोंक जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पायलट समर्थकों ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें सीएम बनाने की मांग की। हालांकि यात्रा में सचिन पायलट नहीं थे।</strong></em></p>
राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा ने बूंदी से रवाना होकर टोंक में प्रवेश किया। टोंक जिले में यात्रा का सफर सिर्फ तीन किलोमीटर है। हालांकि राहुल गांधी का टोंक जिले में कोई पड़ाव नहीं रहा। टोंक जिले की सीमा से निकली भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगे। बूंदी से टोंक जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पायलट समर्थकों ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाते उन्हें सीएम बनाने की मांग की। हालांकि यात्रा में सचिन पायलट नहीं थे लेकिन इस दौरान हाथों में सचिन पायलट के कट आउट हाथ में लिये कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। टोंक जिले की सीमा को छूकर भारत जोड़ो यात्रा सवाईमाधोपुर के लिए निकल गई। लोग राहुल गांधी को सुनना चाहते थे। अपनी समस्याएं बताना चाहते थे लेकिन टोंक की सीमा में राहुल गांधी नहीं रुके। ऐसे ही सरकारी स्कूलों में प्लेसमेंट के जरिए लगे कंप्यूटर अनुदेशक राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपकर खुद को नियमित करने की मांग करने वाले थे। लेकिन राहुल गांधी के नहीं रूकने से उन्हें निराशा हाथ लगी।
भारत जोड़ो यात्रा प्रियंका गांधी भी हुई शामिल
राहुल गांधी ने नारी शक्ति के साथ खंडार विधानसभा क्षेत्र से सवाई माधोपुर जिले में मंगल प्रवेश किया है इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। सड़क के दोनों किनारे ग्रामीणों को बड़ा जमावड़ा लगा रहा और गांधी परिवार से मिलने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। यात्रा का पहला चरण सवाई माधोपुर जिले में खंडार विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ से पीपलवाड़ा गांव पहुंचकर समाप्त हुआ। पीपलवाड़ा में लंच के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे आज का दूसरा चरण शुरू होगा।
नारी शक्ति पदयात्रा में दिखा सिर्फ महिलाओं का रेला
खास बात ये रही कि आज यात्रा में सिर्फ महिलाएं ही शामिल हुई। यात्रा का नाम भी आज महिला शक्ति पदयात्रा रखा गया। यात्रा सुबह 6 बजे बूंदी जिले के तेजाजी महाराज मंदिर से शुरू हुई। इस दौरान महिलाओं की विशेष रूप से भागीदारी रही। नारी शक्ति पदयात्रा में सिर्फ महिलाओं का रेला नजर आया। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा और भांजी भी कदमताल करती नजर आई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों की महिलाएं पहुंची है कांग्रेस नेताओं को इसके लिए क्षेत्रवार महिलाओं को पदयात्रा में लाने की जिम्मेदारी दी गई थी मंत्री ममता भूपेश भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई और काफी देर तक राहुल गांधी से चर्चा करती नजर आई।
What's Your Reaction?