फ्रांस में ‘जय हो’ ने भरा जोश: मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, टेबल बजाते दिखे इमैनुएल मैक्रों

<p><em><strong>वीडियो में बैंड हिन्दी गाना &lsquo;जय हो&rsquo; बजाता नजर आ रहा है, जिसे सुनकर डिनर टेबल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां मंत्रमुग्ध नजर आये। वहीं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल चुटकियां बजाते और खुशी से टेबल बजाते नजर आये।</strong></em></p>

फ्रांस में ‘जय हो’ ने भरा जोश: मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, टेबल बजाते दिखे इमैनुएल मैक्रों
17-07-2023 - 08:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हाल ही में सोशल मीडिया पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह डिनर टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस बीच वह दोनों 2008 की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का फेमस गाना ‘जय हो’ सुनते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बैंड द्वारा बजाये जा रहे गाने को सुनकर इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी मंत्रमुग्ध होते हुए चुटकी बजाते व टेबल थपथपाते दिखाई दिए।ं इस बीच पीएम मोदी बैंड की परफॉर्मेंस को बेहद गौर से देखते भी नजर आये। इंटरनेट पर यह वीडियो इन दिनों हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।<

> पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा का वीडियो
दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय (13-14 जुलाई) यात्रा पर थे। इस दौरान पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने पीएम मोदी का स्वागत किया. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बैस्टिल डे के अवसर पर पीएम मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। इसके साथ ही डिनर आयोजित भी किया गया था। इस डिनर का आयोजन 14 जुलाई को फ्रांस के ‘नेशनल डे’ पर पेरिस के लौवर म्यूजियम में किया गया था। दरअसल, बैस्टिल डे को फ्रांस के नेशनल डे के रूप में भी मनाया जाता है। 
एंट्री और एंड के समय बजा ‘जय हो’
हॉल में मौजूद बैंड ने मेहमानों के बैंक्वेट हॉल में एंट्री लेते ही जिस हिन्दी गाने श्जय होश् से समां बांधा था, उसी गाने को डिनर के अंत में एक बार फिर बजाकर बैंड सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 1 मिनट 8 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘14 जुलाई को पेरिस में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित भोज में ‘जय हो’ गाना दो बार बजाया गया।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।