कांग्रेस के इन माननीय की भाषा तो देखो...! राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को धमकी, बोले- ‘सत्ता में आएंगे तो जीभ काट देंगे’

<p><em><strong>तमिलनाडु में कांग्रेस नेता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाने वाले जज की जीभ काट देंगे। अब कांग्रेस नेता के खिलाफ तीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।</strong></em></p>

कांग्रेस के इन माननीय की भाषा तो देखो...! राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को धमकी, बोले- ‘सत्ता में आएंगे तो जीभ काट देंगे’
08-04-2023 - 10:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई गई। सजा के तुरंत बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई। इसके बाद कांग्रेस ने तमाम राज्यों में जमकर हंगामा किया। संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन हुए। अब इस मामले में कांग्रेस के एक नेता ने राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के जज एचएच वर्मा को धमकी दी है।
दरअसल तमिलनाडु के डिंडीगुल में कांग्रेस की एससी/एसटी विंग राहुल गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि सूरत की कोर्ट ने हमारे नेता राहुल गांधी को 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई। सुनो जस्टिस एचएच वर्मा, जब कांग्रेस को सत्ता मिलेगी तो हम आपकी जीभ काट देंगे।
कांग्रेस नेता पर केस दर्ज
अब कांग्रेस नेता मणिकंदन यह बयान देकर फंस गए हैं। उनके खिलाफ तमिलनाडु पुलिस ने तीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। डिंडीगुल पुलिस ने उनके बयान की जांच शुरू कर दी है।
यह था मामला
राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी एक चुनावी रैली को दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि मोदी सरनेम वाले सभी लोग चोर होते हैं। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर गुजरात में बीजेपी विधायक पुर्णेश मोदी ने केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट पहुंचा और 23 मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के जज ने उनको दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई। हालांकि उनको तुरंत जमानत भी मिल गई।
सजा के बाद रद्द हुई राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता
सजा मिलते ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई। वह केरल के वायनाड से सांसद थे। इस मामले को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने संसद में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के नेता संसद में काले कपड़े पहनकर आए। अब इस मामले पर कोर्ट में 13 अप्रैल को सुनवाई होगी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।