Kisan Mahapanchayat : ' खेत को पानी-फसल के दाम ' के नारे के साथ 24 फरवरी से पांच दिवसीय पदयात्रा
<p><em>Kisan Mahapanchayat : शुक्रवार 24 फरवरी 2023 को “खेत को पानी-फसल के दाम” के उद्घोष के साथ किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में पांच दिवसीय पदयात्रा पांच स्थानों से आरंभ होगी ।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Kisan Mahapanchayat : किसान महापंचायत के कार्यालय सचिव गोपाल सैनी ने घोषणा की है कि 24 फरवरी 2023 को “खेत को पानी-फसल के दाम” के उद्घोष के साथ किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में शुक्रवार, 24 फरवरी से पांच दिवसीय पदयात्रा पांच स्थानों से आरंभ होगी । इस पदयात्रा के तहत पांच प्रमुख मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कने का प्रयास रहेगा।
ये हैं पांच मुद्दे
1. न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून ।
2. यमुना का पानी से जयपुर, सीकर, नागोर जिलो में पहुचाना एवं 1994 के समझौते की पालना करना ।
3. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को पूर्ण करने के लिये लागत का बजट में आवंटन करते हुए 13 जिले के सभी बांधो एवं नदियों को जोड़ना ।
4. परवन बहुउदेशीय सिंचाई परियोजना सहित पूर्वी राजस्थान नहर परियोजनाओ को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के लिये संकल्प लाना ।
5. आपदाओ से नष्ट हुई फसलो के लिए “जितना नुकसान - उतनी भरपाई” के आधार पर सहायता प्रदान करना।
सैनी ने बताया कि यह पदयात्रा 24 फरवरी प्रातः 11:00 बजे से उदयपुर-अजमेर मार्ग पर दूदू के गणेश मंदिर, झालावाड़-कोटा मार्ग पर टोंक जिले की निवाई अनाज मंडी, आगरा-भरतपुर मार्ग पर जिला मुख्यालय दौसा के रेल्वे स्टेशन के पास धर्मशाला से, दिल्ली-जयपुर मार्ग शाहपुरा के त्रिवेणी धाम एवं बीकानेर-सीकर मार्ग पर ब्रह्मचारी आश्रम गणेश मंदिर से आरंभ होगी । पदयात्रा में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दी लाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम जाटव, जयपुर संभाग के संगठन मंत्री सुरेश बिजारणिया, प्रदेश मंत्री कैलाश चौधरी, जगदीश जांगिड़, अलवर जिले से, शाहपुरा यमुना जल लाओ संघर्ष समिति के परमानंद पलसानिया, प्रवक्ता रामलाल जाट, खेमचंद, मोहन लाल सैनी, भागीरथ गठाला, जिला पार्षद हरिनारायण गठाला, शिक्षाविद चंद्रभान पलसानिया, पूर्व आर ए एस साधुराम दादरवाल, श्रीमाधोपुर - सीकर से प्रदेश महामंत्री सुंदरलाल भावरिया, प्रदेश मंत्री ज्ञान सिंह मीणा, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रहे गोवर्धन सिंह, महेश जाखड़, दूदू से प्रदेश महामंत्री जगदीश खुडियाला, ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव महरिया, युवा जिला अध्यक्ष सुखदेव महरिया, दूदू उपखंड के अध्यक्ष रामगोपाल नेकाड़ी, जिला महामंत्री नंदलाल मीणा, मौजमाबाद तहसील संयोजक बजरंग लाल, अध्यक्ष रामेश्वर बुरडक, कोषाध्यक्ष नरेंद्र चोपड़ा, युवा अध्यक्ष नारायण लाल, झाग गाँव से पंचायत समिति सदस्य भंवरी देवी, निवाई से युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, लोकसभा प्रवक्ता भरत राज मीणा, ग्राम सेवा सहकारी समिति गोहरपुरा के अध्यक्ष राजेश गुर्जर, गोपीराम डिडवाड़ी, सीताराम चौधरी तथा दौसा से प्रदेश मंत्री बत्ती लाल बैरवा, पंचायत समिति करौली के निर्विरोध सदस्य रहे हरि सिंह मीणा, मलारना चौड़ से घनश्याम मीणा, ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा के जवान सिंह, श्रीमती राजेश्वरी मीणा, बस्सी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजा राम चौधरी, जटवाडा से राजेंद्र प्रसाद, मदन चौधरी, रेनवाल तहसील से बनवारी कुड़ी संयोजक किसानसभा पदयात्रा में जयपुर के लिए कूच करेंगे ।
इसके लिए पांचो मार्गों के संयोजन के लिए बनी समितियों के संयोजक पूर्व न्यायिक अधिकारी किशन गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घासीराम फगोडिया, युवा प्रदेश महामंत्री पिंटू यादव, अभिषेक जैन ‘बिट्टू’ एवं जितेन्द्र चौधरी हैं ।
What's Your Reaction?