आम आदमी के ख़ास जूते... कहीं मैले न हो जाएं...! कूड़े के ढेर पर ग्रीन कारपेट बिछाकर चलने से सीएम केजरीवाल लोगों के निशाने पर  

<p><em>अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो चर्चित कूड़े के पहाड़ को तो आपने कभी न कभी ज़रूर देखा होगा। आज &nbsp;तक इस कूड़े को निपटाया नहीं गया है। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल साइट पर पहुंचे और जल्द कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का वादा दोहराया। लेकिन, इस बार केजरीवाल के लिए कूड़े के ढेर पर चलने के लिए कूड़े पर बिछी ग्रीन कार्पेट ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। जनता और नेता उनकी तस्वीरों पर तंज कस रहे हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रमुख का &#39;ख़ास&#39; बनना रास नहीं आया।&nbsp;</em></p>

आम आदमी के ख़ास जूते... कहीं मैले न हो जाएं...! कूड़े के ढेर पर ग्रीन कारपेट बिछाकर चलने से सीएम केजरीवाल लोगों के निशाने पर  
18-03-2023 - 04:09 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोगों ने कहा " कहीं जूते मैले न हो जाएं "
ढेरों सोशल मीडिया यूज़र्स ने कूड़े के ढेर पर बिछाये गए ग्रीन कारपेट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देखा तो अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी। कुछ यूज़र्स ने कहा शर्मनाक; तो वही कुछ यूज़र्स ने कहा, कही जूते मैले न हो जाए.. वैसे नेतागण भी खिचाई करने में पीछे नहीं रहे। 

भाजपा नेताओं के कसा तंज 
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तस्वीरों के साथ केजरीवाल  को ‘राजा साहेब’ कहते हुए घेरा। मनोज तिवारी ने लिखा, ‘लैंडफिल साइट का विजिट किया तो ग्रीन कार्पेट लगाकर चले… क्योंकि राजा हैं साहेब.. हद है AAP की अरविंद केजरीवाल जी।’

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘लैंडफिल साइट पर अरविंद केजरीवाल के लिए ग्रीन कार्पेट स्वागत। आपके जूते देखे, खास हैं। इन्हें जमीन पर मत उतारिएगा, मैले हो जाएंगे।’
वहीं, दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने लिखा, ‘वाह महाराज  .. आप तो आम आदमी थे कभी। अरविंद केजरीवाल जी के ठाठ देखिए- जब भलस्वा लैंडफिल साइट का निरिक्षण करने पहुंचे तो वहां साहब के चलने के लिए ग्रीन कार्पेट बिछाए गए- कहीं जूता मैला ना हो जाए।

वादा निभाने की कर रहे कवायद
दरअसल, एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविन्द  केजरीवाल ने वादा किया था कि उनकी पार्टी निगम की सत्ता में आई तो दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर दिया जाएगा। गाजीपुर, भलस्वा और ओखला लैंडफिल साइट से कूड़ा हटाने का काम चल रहा है। एमसीडी में जीत हासिल करने के बाद अब ‘आप’ का बड़ा लक्ष्य लैंडफिल साइट्स को खत्म करना है। कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को देखने के लिए केजरीवाल गुरुवार को मेयर शैली ओबेरॉय और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ भलस्वा लैंडफिल साइट पर पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।