शराब घोटालाः आज तेलंगाना सीएम की बेटी और बीआरएस की नेता के कविता से ईडी करेगा पूछताछ, इसी मामले में जेल में हैं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

<p><em><strong>तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता नयी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनसे दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को लागू करने में किये गये भ्रष्टाचार के संदर्भ में उनसे आज शनिवार, 11 मार्च को पूछताछ करने वाली है।</strong></em></p>

शराब घोटालाः आज तेलंगाना सीएम की बेटी और बीआरएस की नेता के कविता से ईडी करेगा पूछताछ, इसी मामले में जेल में हैं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
11-03-2023 - 07:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ऐसी समझा जा रहा है कि के कविता उन नेताओं और कारोबारियों में से एक हैं जिनका नाम इस घोटाले से जोड़ा जा रहा है। के कविता की गिरफ्तारी होगी कि नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। अलबत्ता दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसी मामले में जेल पहुंच चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि के कविता से बुधवार, 9 मार्च को ही पूछताछ की जानी थी लेकिन ईडी से उन्‍होंने इसके लिए कुछ समय मांगा था। कविता ने फिर खुद ही बताया था कि वे 11 मार्च को ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो जाएंगी। हालांकि वे बुधवार की शाम को दिल्ली पहुंच गयीं थीं। शुक्रवार, 10 मार्च के कविता ने महिला आरक्षण बिल पास कराने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन किया। इस मुद्दे पर उन्‍हें 18 विपक्षी दलों का समर्थन भी मिला। ऐसी समझा जा रहा है कि इस मामले में कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्र पिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ कराई जाएगी। पिल्लई को ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था और वह 12 मार्च तक ईडी की हिरासत में है। संभावना है कि 13 मार्च को उसे दिल्ली की अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

अब तक की पूछताछ के अनुसार पिल्लई ने बताया है कि वह कविता और अन्य से जुड़े शराब गिरोह 'साउथ ग्रुप' का प्रतिनिधित्व करता है। इसीलिए ईडी के कविता को पिल्लई के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है। इस दौरान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। 'साउथ ग्रुप' में शरत रेड्डी (अरविंदो फार्मा के प्रमोटर), मगुंता श्रीनिवासलु रेड्डी (YSR कांग्रेस सांसद और ओंगोल से लोकसभा सदस्य), के कविता और अन्य शामिल हैं। बीआरएस की नेता के कविता से इससे पूर्व सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है।
बता दें कि ऐसा आरोप है, शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति में गुटबंदी को बढ़ावा दिया गया। इसमें कुछ शराब कारोबारियों का पक्ष लिया गया। इन्‍होंने इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी  ने इन आरोपों को सिरे नकार दिया है। लेकिन, ईडी का दावा है कि पिल्‍लई के कविता के हितों का प्रतिनिधित्‍व करता था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।