अब ली केकियांग के स्थान पर ली कियांग संभालेंगे चीन के प्रधानमंत्री का पद..!
<p><em>अब तय हो गया है कि बीते 10 वर्षों से चीन के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यरत ली केकियांग अपना पद छोड़ेंगे। उनके स्थान पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ली कियांग को चीन के नये प्रधानमंत्री के तौर पर चुना है। कियांग का चयन चीन की संसद की बैठक के दौरान ही किया गया।</em></p>
उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष जब से चीन के शंघाई में जीरो कोविड नीति के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, तभी से शी जिनपिंग ने केकियांग से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। तब से ही लगने लगा था कि केकियांग अब लंबे समय प्रधानमंत्री रहने वाले नहीं है।
बता दें नये चयनित प्रधानमंत्री ली किआंग वर्ष 2004 से वर्ष 2007 के बीच शी जिनपिंग के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य कर चुके हैं। उस समय शी जिनपिंग पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के प्रांतीय पार्टी सचिव थे। कियांग को अक्टूबर 2022 में ही कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के दौरान पोलित ब्यूरो स्थायी समिति में नंबर दो की भूमिका के लिए नियुक्त किया गया था। इसी महीने शी ने प्रमुख पदों पर अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी है।
शी ने लियू जिंगुओ को राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग के निदेशक के उम्मीदवार के रूप में भी नामित किया है। राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग भ्रष्टाचार के मामलों को देखता है। उन्होंने जांग जुन को सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट के अध्यक्ष के लिए नामांकित किया और यिंग योंग को चीन के सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट के प्रोक्यूरेटर जनरल के लिए नामित किया गया है।
शुक्रवार को 14वीं मीटिंग में चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) ने शी जिनपिंग (Xi Jinping) को राष्ट्रपति के रूप में तीसरे कार्यकाल को शुरू करने के लिए मंजूरी दी है। शी जिनपिंग अगले 5 सालों तक इस अहम जिम्मेदारी को तीसरे टर्म (Xi Jinping Third Time President) के रूप में संभालेंगे।
What's Your Reaction?