दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई कोर्ट में एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट

<p><em><strong>मुंबई कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम अंतरराष्ट्रीय आतंकी है। वर्तमान में उसके गुर्गे भारत में अब भी सक्रिय हैं और इसमें वह सहयोग भी करता है।&nbsp;</strong></em></p>

दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई कोर्ट में एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट
06-11-2022 - 03:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 भारत को आतंकी गतिविधियों और धमाकों से दहलाने वाले दाऊद इब्राहिम के विरुद्ध नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने चार्जशीट दाखिल की है। मुंबई कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम अंतरराष्ट्रीय आतंकी है। वर्तमान में उसके गुर्गे भारत में अब भी सक्रिय हैं और इसमें वह सहयोग भी करता है। एनआईए की चार्जशीट में दाऊद इब्राहिम व छोटा शकील के अलावा गिरफ्तार किये गये तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि एनआईए ने डी कंपनी के खिलाफ इस साल मुंबई में एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एनआईए ने तफ्तीश की, जिसमें दाऊद के गैंग से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे। यह चार्जशीट मुंबई कोर्ट फाइल की गई है।

दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान समेत कई देशों में ठिकाने रहे हैं। उसने भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं लेकिन वह फरार है। दाऊद इब्राहिम का गैंग देश में लगातार सक्रिय होने के सबूत मिलते रहे हैं और इसी को लेकर खुफिया एजेंसी लगातार साजिशों को नाकाम करती रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।