भारत ने जिम्बाबवे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में होगी इंग्लैंड से भिड़ंत

<p><em><strong>भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाबवे को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने 71 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में भारत शीर्ष पर पहुंच गया। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 की दूसरे नंबर टीम यानी इंग्लैंड 10 नवंबर को होगा।</strong></em></p>

भारत ने जिम्बाबवे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में होगी इंग्लैंड से भिड़ंत
06-11-2022 - 05:07 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आज रविवार, 8 नवंबर ग्रुप बी में भारत का मुकाबला जिम्बाबवे से हुआ। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी को चुना। भारत ने केएल राहुल के 51, विराट कोहली के 26, सूर्यकुमार यादव के 61 रनों की पारियों की बदौलत 20.0 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 15, ऋषभ पंत ने 3 और हार्दिक पांड्या ने 18 रनों का योगदान दिया। इसके मुकाबले जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों तक पहुंच सकी। अब पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में आज सुबह जब नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रनों के अंतर से हराया तो जिम्बाबवे से मैच खेले बिना ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया था। भारत का जिम्बाबवे से हुआ मैच कहने को तो औपचारिकता ही था लेकिन इससे यह तय होना था कि भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा कि नहीं। इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था और सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया था। लेकिन, भारत ने जिम्बाबवे को हराकर ग्रुप में अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस आधार पर भारतीय टीम ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रही इंग्लैंड की टीम से 10 नवंबर को भिड़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।