दुनिया के सबसे लम्बी जीभ वाले निक ने जीभ से बनायीं पेंटिंग, 1200 डॉलर में बिकी..!
<p><em>"इसकी ज़ुबान कुछ ज्यादा ही लम्बी है " आमतौर पर ये कहावत बढ़-चढ़ कर और ज्यादा बोलने वाले लोगों के लिए इस्तेमाल की जाती है। लेकिन, अमेरिका के रहने वाले एक शख्स की जुबान यानि जीभ वाकई में कुछ ज्यादा ही लम्बी है और उसने अपनी जीभ से ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बना दिया है। कैलिफोर्निया के निक स्टोएबरल ने अपनी लम्बी जीभ से अन्य कामों के अलावा पेंटिंग तक कर लेते हैं। </em></p>
निक अपनी लंबी जीभ से पेंटिंग करने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ब्रिटेन के अपने पहले सफर के दौरान दिखे निक ने अपना पेंटिंग हुनर लोगों को दिखाया।
निक की जीभ 10.1 सेंटीमीटर लम्बी
सामान्यतः एक इंसान की जीभ 7.9 सेंटीमीटर से 8.5 सेंटीमीटर यानी 3.1 इंच से लेकर 3.3 इंच तक लंबी होती है, लेकिन निक की जीभ 10.1 सेंटीमीटर यानी 3.97 इंच लंबी है। कैलिफोर्निया के निक स्टोएबरल के पास 10.1 सेंटीमीटर यानी 3.97 इंच लंबी जुबान है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।
पेंटिंग बिकी 1200 डॉलर में
हाल ही में ब्रिटेन के अपने पहले सफर के दौरान दिखे निक ने अपना पेंटिंग हुनर लोगों को दिखाया। शो के होस्ट फिलिप स्कोफिल्ड और हॉली विलोबी ने देखा कि निक ने उनकी पेंटिंग बनाई है, जो अविश्वसनीय है।निक ने जिस तरह पेंटिंग ब्रश को अपनी लंबी जीभ में पकड़कर पेंटिंग बनाई, वो वाकई में बेहद शानदार था।अपनी पेंटिंग बेचकर 1200 डॉलर यानी करीब एक लाख रुपये कमाए हैं।
बड़े काम की जीभ
हालांकि, वुमेन कैटेगिरी में यह रिकॉर्ड गेर्करी ब्राचो ब्लेकेटके नाम है। उनकी जीभ 11.4 सेंटीमीटर लंबी है। लंबी जुबान होने से निक को कई फायदे मिलते हैं। वे इसी से पेंटिंग करते हैं। निक की जीभ इतनी लंबी है कि चेहरे पर लगी कैचअप को हटाने में उनकी जीभ बहुत काम आती है। निक कहते हैं कि वे अपनी कोहनी को भी चाट सकते हैं। ऐसा करना किसी भी इंसान के लिए नामुमकिन माना जाता है।निक के भाई चाड की भी जुबान काफी लंबी है।
लिकासो कहते हैं लोग निक को
निक ने बताया कि जब लोगों ने पहली बार उनकी जीभ देगी जो सामान्य से अधिक लंबी थी तो एक बच्चे के तौर पर लोगों ने मजाक उड़ाया। जब मैं हाई स्कूल में पहुंचा तो मुझे लंबी जीभ वाले किश रॉकर के नाम पर जीन सीमन्स सरनेम से पुकारा जाने लगा। जब उनकी कलाकृतियों की बात आती है तो उन्हें लिकासो के नाम से जाना जाता है। उनकी पिकासो से बहुत अलग शैली हो सकती है, लेकिन निक ने अपनी पेंटिंग बेचकर 1200 डॉलर यानी एक लाख रुपये कमाए हैं। निक के नाम साल 2012 से अभी तक सबसे लंबी जीभ का रिकॉर्ड है।
What's Your Reaction?