राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन 13 व 14 मार्च को, मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री

<p>राजस्थान में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष&nbsp;2023&nbsp;को अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। इसी के तहत कृषि विपणन विभाग द्वारा &rsquo;राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव&rsquo; का आयोजन&nbsp;13&nbsp;व&nbsp;14&nbsp;मार्च, 2023&nbsp;को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान,&nbsp;दुर्गापुरा जयपुर में किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे।</p>

राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन 13 व 14 मार्च को, मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री
03-03-2023 - 10:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने बताया कि ज्वार और बाजरा मिलेट्स की खेती के लिए राज्य में बेहद अनुकूल जलवायु है। इनकी खेती के लिए पानी की कम आवश्यकता होती है साथ ही कीट एवं बीमारियों के प्रकोप से भी फसले कम प्रभावित होती है।

उन्होंने बताया कि गेहूं और चावल की अपेक्षा बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी और सांवा में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी कॉम्पलेक्स और खनिज भरपूर होने के कारण इनको चमत्कारी अनाज के रूप में स्वीकार किया गया है।

दिनेश कुमार ने बताया कि इस कॉनक्लेव में मिलेट्स स्टार्ट अप्स एवं कृषि प्रसंस्करण के 100 से अधिक स्टॉल लगाये जाएंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलेट्स के महत्व के बारे मे जागरूक किया जाएगा।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।