भुगतान नहीं मिला तो पूर्व कर्मचारी ने कंपनी व मालिक एलन मस्क पर ठोक दिया 5 करोड़ का मुकदमा

<p>ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों ने अपेक्षित पैकेज का भुगतान नहीं करने पर कंपनी और उसके मालिक एलन मस्क पर पांच करोड़ रुपए का मुकद्दमा किया है। ट्विटर के मानव संसाधन विभाग के एक पूर्व कर्मचारी कटर्नी मैकमिलियन ने बुधवार को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया प्रांत के उत्तरी जिला न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज कराया है।</p>

भुगतान नहीं मिला तो पूर्व कर्मचारी ने कंपनी व मालिक एलन मस्क पर ठोक दिया 5 करोड़ का मुकदमा
13-07-2023 - 05:33 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुकद्दमे में कहा गया कि मस्क ने कंपनी के अधिग्रहण की तारीख से लेकर निर्णय की तारीख से एक वर्ष तक सभी बर्खास्त कर्मचारियों को योजना के अनुसार पृथक्करण की पूरी शर्तें प्रदान करने के लिए प्रतिवादियों को बाध्य किया। इस दौरान की यह राशि पांच करोड़ रुपए  है।

बता दें कि अक्तूबर 2022 के आखिर में एलन मस्क ने ट्विटर के 44 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया था। अधिग्रहण के बाद, मस्क ने कंपनी के दिन-प्रतिदिन के संचालन को बदल दिया। इसी के तहत ट्विटर के अधिकारियों सहित करीब दो-तिहाई कर्मचारी निकाल दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।