मुकेश अंबानी से 400 करोड़ न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाला 19 साल का लड़का गिरफ्तार,नाम बदल कर भेजे थे ईमेल
<p><em>देश के टॉप उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी भरे ई-मेल भेजने के आरोप में एक शख्स को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र की गामदेवी पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 साल के गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। </em></p>
बता दें कि मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जान से मारने की धमकी भरे पांच ई-मेल भेजे गए थे। इसमें 400 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। पुलिस ने बताया था कि सभी धमकियां एक ही मेल ID से मिली हैं।
आरोपी ने इस मेल में कहा था कि उसको अगर 20 करोड़ रुपए नहीं मिलते तो वह मुकेश अंबानी की हत्या कर देंगे।
मुकेश अंबानी को मेल पर दी थी जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार आरोपी ने मुकेश अंबानी की ऑफिशियल मेल आईडी पर मेल कर फिरौती की रकम मांगी थी, जिसके बाद में पुलिस आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में की है। आरोपी ने पहले मुकेश अंबानी से पहले दिन 20 करोड़ रुपए की रकम मांगी और तीसरे दिन यह मांग बढ़कर 400 करोड़ रुपए तक कर दी।
शादाब खान के नाम से भेजी ईमेल
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वनपारधी ने ही शादाब खान बनकर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी है कि वनपारधी ने मुकेश अंबानी को ऐसे पांच से छ ईमेल भेजे थे। जानकारी के अनुसार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल के जरिए 27 अक्टूबर को पहली बार धमकी दी थी। आरोपी ने इस मेल में कहा था कि उसको अगर 20 करोड़ रुपए नहीं मिलते तो वह मुकेश अंबानी की हत्या कर देंगे।
शार्प शूटर्स से मरवाने की बात कही थी
आरोपी ने इसके बाद अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को ही मुकेश अंबानी को फिर से ईमेल भेजा और फिरौती की रकम बढ़ाकर 200 करोड़ कर दी। बिजनेसमैन को ईमेल करने का सिलसिला चलता रहा और आरोपी ने ठीक तीन दिन बाद मुकेश अंबानी को ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपए की मांग की।
पुलिस महकमा हुआ तुरंत सक्रिय
वहीं, मुकेश अंबानी को जान की धमकी दिए जाने की खबर लगते ही मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश अंबानी के मेल भेजने वाला शख्स शादाब खान है और मेल यूरोपियन देश बेल्जियम से भेजे जा रहे थे। हालांकि पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती ईमेल की जांच करना और मुख्य आदमी तक जाना था। शनिवार को पुलिस ने इसका भी खुलासा करते हुए तेलंगाना से 19 साल के लड़के गिरफ्त में ले लिया।
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी से मांगी 20 करोड़ की फिरौती ..! न देने पर मारने की धमकी
What's Your Reaction?