कटारिया की एग्जिट के बाद उठे सवाल... क्या सीएम फेस के लिए राजकुमारी दीया पर दांव लगाएगी भाजपा..! 

<p><em><strong>अपनी चौंकाने वाली राजनीति के ट्रेंड को कायम रखते हुए भाजपा ने राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाकर प्रदेश में सीएम के चेहरे को लेकर मानों कयासों का नया पिटारा खोल दिया है। ऐसे में, एक नाम प्रमुखता से राजनीतिक गलियारों में लौटा है। यह नाम है, जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य और राजसमंद सांसद दीयाकुमारी का।&nbsp;</strong></em></p>

कटारिया की एग्जिट के बाद उठे सवाल... क्या सीएम फेस के लिए राजकुमारी दीया पर दांव लगाएगी भाजपा..! 
15-02-2023 - 01:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

क्या राजस्थान भाजपा नए समीकरण पर चर्चा कर रही है? दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अब उनकी जगह पर अब कौन होगा? वरिष्ठता के आधार पर इस पद के लिए पार्टी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे और राजेंद्र राठौड़ को नाम सबसे पहले आता है। 
गौरतलब है कि वसुंधरा राजे जहां राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री हैं तो वहीं राजेंद्र राठौड़ अभी विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हैं। इस बीच, कहा यह भी जा रहा है कि, सतीश पूनिया को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन, इस बीच सवाल यह उठता है कि, अगर सतीश पूनिया को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है तो उनकी जगह पर कौन आएगा! सतीश पूनिया अभी राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष हैं। 
इस बीच, भाजपा सांसद दीया कुमारी भी चर्चा में आ गई हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रदेश की राजनीति के जानकारों में से कुछ लोगों का मानना है कि दीया कुमारी राजस्थान में बीजेपी की तरफ से सीएम का चेहरा हो सकती है। हालांकि यह केवल राजनीतिक कयासबाजी ही है लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और भाजपा के सीएम चयन के ट्रेंड को देखते हुए मुख्यमंत्री के रूप में दीया कुमारी जैसे किसी युवा चेहरे को पेश करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।