इंडियन नेवी को मिलेंगे 100 स्वदेशी डेक बेस्ड फाइटर... 2026 में पहली उड़ान, आखिर क्यों हैं इतने खास

<p><em><strong>हिंदुस्तान एयरोनॉमिक्स लिमिटेड इन खास विमानों पर काम कर रहा है। नौसेना के लिए बनाए जाने वाले फाइटर जेट्स में राफेल और अमेरिकी सुपर हॉर्नेट, दोनों की काबिलियत होगी।</strong></em></p>

इंडियन नेवी को मिलेंगे 100 स्वदेशी डेक बेस्ड फाइटर... 2026 में पहली उड़ान, आखिर क्यों हैं इतने खास
15-02-2023 - 12:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय नौसेना के लिए 100 स्वदेशी डेक-आधारित लड़ाकू विमान तैयार किए जाएंगे। कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी जल्द ही इसे डिजाइन और विकसित करने का प्रस्ताव ले सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार (14 फरवरी) को बेंगलुरु में चल रहे एयर शो, एयरो इंडिया में इसकी जानकारी दी। 2031-32 तक इसके नौसेना का हिस्सा बनने की उम्मीद है।
एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के महानिदेशक गिरीश एस देवधर ने कहा कि ट्विन इंजन डेक-बेस्ड फाइटर का पहला प्रोटोटाइप 2026 तक अपनी पहली उड़ान भर सकता है और 2031 तक उत्पादन के लिए तैयार हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक हिंदुस्ताल एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हर साल 8 विमान तैयार करेगी। इसके तैयार होने तक नौसेना एक नया डेक-बेस्ड फाइटर प्लेन आयात करने पर विचार कर रही है। 
ये होगी खासियत
देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत के लिए नौसेना को 26 नए डेक-आधारित लड़ाकू विमानों से लैस किया जाना है. फिलहाल इसके लिए राफेल एम फाइटर और अमेरिकी एफए-18 में मुकाबला था, जिसमें राफेल ने अमेरिकी सुपर हॉर्नेट को पछाड़ दिया है। देवधर ने कहा कि टीईडीबीएफ में राफेल एम और एफए-18 सुपर हॉर्नेट दोनों की खासियत होगी। राफेल डसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित है, जबकि सुपर हॉर्नेट को बोइंग ने तैयार किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।