मंगलवार को फिर से 'अडानी बैक ऑन ट्रैक, ' शेयर्स ने 25 % तक लगायी ऊंची छलांग
<p><em>अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज मंगलवार, 7 फरवरी को जबरदस्त उछाल देखा गया। आज के कारोबार में अडानी ग्रुप के शेयरों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है। सबसे ज्यादा बढ़त अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में देखी गयी। इस कंपनी के शेयर आज 25 फीसदी तक उछल गये। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 2.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बाकी अडानी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियां भी आज लाल निशान से दूर ही रहीं। बाजार खुलने के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर "अडानी बैक ऑन ट्रैक" का नारा ट्रेंड होने लगा। </em></p>
प्लेज्ड शेयर्स के टोटके ने बुरे समय में किया काम
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को अडानी समूह की कंपनियों के प्रमोटर्स ने प्लेज्ड शेयर्स (गिरवी रखे शेयर) को छुड़ाने के लिए 1.1 अरब डॉलर यानी लगभग 9,000 करोड़ रुपये का समय से पहले ही भुगतान कर दिया। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए सितंबर 2024 के मैच्योरिटी अवधि से पहले ही प्रमोटर्स ने तीन कंपनियों के प्लेज्ड शेयर्स को वापस लेने का फैसला किया। जिसकी वजह से निवेशकों के रुख में बदलाव आया।
अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में हुई जमकर खरीदारी
आज के शुरुआती कारोबार से ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी होती रही। अडानी एंटरप्राइजेज ,अडानी विल्मर ,अडानी ट्रांसमिशनअडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड ,अडानी ग्रीन एनर्जी,अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में शानदार तेजी आई है।
What's Your Reaction?