‘सालार’ ने रिलीज से पहले ही बाहुबली-2 और आरआरआर को दी पटखनी! प्रभास की फिल्म के ओवरसीज राइट्स पर हुई डाॅलर की बरसात

<p><em><strong>प्रशांत नील के साथ प्रभास की आने वाली फिल्म &lsquo;सालार&rsquo; के ओवरसीज राइट्स सबसे ज्यादा कीमत पर बिके हैं। इस खबर को सुनते ही प्रभास के फैंस सातवें आसमान पर हैं.&nbsp;</strong></em></p>

‘सालार’ ने रिलीज से पहले ही बाहुबली-2 और आरआरआर को दी पटखनी! प्रभास की फिल्म के ओवरसीज राइट्स पर हुई डाॅलर की बरसात
03-04-2023 - 02:02 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बाहुबली और बाहुबली-2 की कामयाबी के बाद से एक्टर प्रभास के अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स पर हर किसी की नजर है। जहां फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं उनकी लाइफ से जुड़ी हर खबर के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर की अपकमिंग फिल्म सालार को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, प्रशांत नील के साथ प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार के ओवरसीज राइट्स सबसे ज्यादा कीमत में बिके हैं। इस खबर को सुनते ही प्रभास के फैंस सातवें आसमान पर हैं। 
90 करोड़ में बिके राइट्स
हेल प्रभास द्वारा शेयर किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि सालार के ओवरसीज राइट्स 90 करोड़ में बिके हैं, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए विदेशों में बिकने वाली रकम से ज्यादा है। वहीं, इस खबर के साथ ही प्रभास ने खुद अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, खबरों के अनुसार, बाहुबली 2ः द कन्क्लूजन के राइट्स 70 करोड़ में थे, जो अब तक टॉप पर थी. वहीं दूसरे नंबर पर एस एस राजामौली की आरआरआर है, जिसके ओवरसीज राइट्स 68 करोड़ में बिके थे। लेकिन सालार 90 करोड़ के ओवरसीज राइट्स के साथ पहले नंबर पर आ गई है। 
प्रभास के साथ लीड रोल में श्रुति
प्रभास स्टारर सालार 28 सितंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है, जिसमें श्रुति हसन लीड किरदार में नजर आएंगी। इसका पिछले साल पोस्टर रिलीज किया जा चुका है, जिस पर भारत ही नहीं दुनिया भर के फैंस ने अपना प्यार लुटाया था। वहीं, इस 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से प्रभास के फैंस की कई उम्मीदे हैं और क्या पठान का रिकॉर्ड तोड़ प्रभास नया रिकॉर्ड हासिल कर पाएंगे। क्योंकि बाहुबली 2 के बाद से उनकी हिट फिल्म अभी तक नहीं आई है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।