सीट के झगड़े में शख्स ने चलती ट्रेन में पेट्रोल छिड़ककर यात्रियों को लगाई आग... महिला समेत 8 जले, तीन लोग बुरी तरह झुलसी
<p><em><strong>केरल के कोझिकोड में रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति को आग लगा दी, जिसके चलते तीन लोग झुलस गए। घटना रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी।</strong></em></p>
केरल के कोझिकोड में रविवार देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां पर चलती ट्रेन में एक व्यक्ति ने यात्रियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें महिलाओं सहित आठ लोग जख्मी हो गए। घटना अलाप्पुझा से कन्नूर जाने वाली एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस की डी1 बोगी में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी का ट्रेन में चढ़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसे सीट नहीं मिली और बोगी में मौजूद महिला से उसकी झड़प हुई और महिला के सपोर्ट में कुछ और यात्री आ गए। इस बात से खिसियाकर आरोपी ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
डी1 कोच में मौजूद लतीश के मुताबिक, लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति ने पहले पेट्रोल छिड़का और फिर माचिस जलाई। इससे कोच में आग लग गई, जिससे कम से कम आठ लोग जख्मी हो गए।
सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र
जख्मी लोगों में से कुछ की पहचान प्रकाश, रूबी और ज्योतिंद्रनाथ के रूप में हुई है, जो सभी कन्नूर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। अन्य घायलों के नाम फिलहाल पता नहीं चल सके हैं। आग लगने के बाद हुए हंगामे में फरार हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
ट्रेन धीमी होते ही कूदकर भागा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। लोगों ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन की आपातकालीन चेन खींची। ट्रेन जैसे ही धीमी हुई, आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इधर यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी और आग बुझाई।
आरोपी की पहचान नहीं
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच अब उस व्यक्ति पर केंद्रित है, जिसने यात्रियों पर बेतरतीब ढंग से हमला किया था। अधिकारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है और उनके हमले की वजह स्पष्ट नहीं है। अभी आरोपी की पहचान भी नहीं हो पाई है।
What's Your Reaction?