‘सत्यमेव जयते...’: हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम फैसले पर अडानी का रिएक्शन

<p>अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, &lsquo;माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पता चलता है कि सत्य की जीत हुई है, सत्यमेव जयते।&rsquo;</p>

‘सत्यमेव जयते...’: हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम फैसले पर अडानी का रिएक्शन
04-01-2024 - 11:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हिंडनबर्ग केस में अडानी ग्रुप को क्लीन चिट दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट की मुहर पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने खुशी जाहिर की हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पता चलता है कि सत्य की जीत हुई है, सत्यमेव जयते...मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे। भारत की विकास गाथा में हमारा विनम्र योगदान जारी रहेगा। जय हिन्द...’
हिंडनबर्ग केस पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
बता दें कि हिंडनबर्ग केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि सेबी की जांच में कोई खामी नहीं है। ऐसे में अब इस मामले में सीबीआई से जांच करवाने का कोई औचित्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सेबी की जांच नियमों के तहत हुई है। बता दें कि सेबी ने अभी तक 22 आरोपों की जांच की है जबकि 2 आरोपों की जांच बाकी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बाकी बचे मामलों की तीन महीने के अंदर जांच पूरी की जाए। 
सेबी की जांच पर शक नहीं किया जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आधार पर सेबी की जांच पर शक नहीं किया जा सकता। सर्वोच्च अदालत ने निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए वित्तीय क्षेत्र में नियामक तंत्र को मजबूत करने, सुधार करने और यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपाय करने को कहा है। अदालत ने कहा कि यह अस्थिरता का शिकार न हो, जैसा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद देखा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से जस्टिस एएम सपरे की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में सुझावों को शामिल करने को कहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।