पहली बार भारतीय दूतावास पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई

पहली बार भारतीय दूतावास पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई
21-09-2022 - 09:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सर्च इंजन गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में पहली बार अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की और देश में प्रौद्योगिकी कंपनी की गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से डिजिटलीकरण की दिशा में किए गए प्रयास पर चर्चा की। पिचाई ने पिछले सप्ताह भारतीय दूतावास की अपनी यात्रा और बैठक को लेकर बाद में एक ट्वीट में कहा कि इस बातचीत के लिए राजदूत संधू का ‘धन्यवाद’।
बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी शीर्ष भारतीय अमेरिकी टेक सीईओ ने दूतावास का दौरा किया है। पिचाई ने कहा, ‘भारत के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर चर्चा करने का अवसर देने की सराहना करता हूं। भारत के डिजिटल भविष्य के लिए समर्थन को जारी रखने के लिए तत्पर हूं।’ पिचाई को इस साल जनवरी में पद्म भूषण के लिये नामित किया गया था।
गूगल ने भारत में किया बड़ा निवेश
संधू ने ट्वीट किया, ‘तकनीक जो बदलाव लाए, विचार जो सक्षम बनाएं।’ दूतावास में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई का ‘स्वागत कर खुशी हुई।’ भारतीय दूत ने कहा, ‘गूगल के साथ भारत-अमेरिका वाणिज्यिक, ज्ञान और तकनीकी साझेदारी के विस्तार पर विचारों पर चर्चा की।’ पिचाई के नेतृत्व में गूगल ने भारत में बड़े पैमाने पर निवेश किया है और युवा पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के अलावा कई क्षेत्रों में अपना विस्तार किया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।