delete

<p>सुप्रिया श्रीनेत ने अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा से हिमाचल का टिकट मिलने के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के बाद &nbsp;राजनीतिक भंवर में फंस गयी हैं। &nbsp;उन्हें न सिर्फ लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा बल्कि भारी कीमत भी चुकानी पड़ी। &nbsp;पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की।पार्टी ने राजनैतिक भवर में फंसी सुप्रिया श्रीनेत से किनारा कर लिया और उनकी जगह वीरेंद्र चौधरी को इस सीट से अपनी पसंद के रूप में नामित किया है।</p>

delete
28-03-2024 - 04:39 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 इस लिस्ट में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से भी अपनी उम्मीदवार का ऐलान किया है, जहां से पिछली बार 2019 में सुप्रिया श्रीनेत ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। सुप्रिया श्रीनेत यह चुनाव बीजेपी उम्मीदवार पंकज चौधरी से हार गई थीं। कांग्रेस ने सुप्रिया श्रीनेत की जगह इस बार वीरेंद्र चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

सुप्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से सुश्री रानौत की तस्वीर और अपमानजनक कैप्शन के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया था। सुप्रिया ने तुरंत स्पष्ट किया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से एक ने अनुचित पोस्ट किया है। 

उन्होंने कहा, "जैसे ही मुझे पता चला, मैंने वह पोस्ट डिलीट कर दी। जो भी लोग मुझे जानते हैं, वे भी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती। मैं नहीं जानती कि यह कैसे हुआ."

इससे पहले दिन में, चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत को उनके पोस्ट पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बुधवार को अपनी आठवीं सूची की घोषणा की, जिसमें चार राज्यों - मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड के लिए 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। पार्टी अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

बता दें कि पार्टी ने मध्य प्रदेश के गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह और विदिशा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रताप भानु शर्मा को मैदान में उतारा है। दमोह से तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।