बसपा मुख्यालय से हटीं कांशीराम, अंबेडकर और मायावती की मूर्तियां..!

<p><em>बहुजन समाज पार्टी के लखनऊ स्थित<strong> </strong>मुख्यालय से मायावती, कांशीराम और अंबेडकर की मूर्तियां हटा दी गई हैं। हालांकि मूर्तियों को हटाकर कहां स्थापित किया गया है फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इन मूर्तियों को बसपा प्रमुख &nbsp;मायावती के लखनऊ आवास पर स्थानांतरित किया गया है। मूर्तियों को हटाने की वजह भी स्पष्ट नहीं है लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इसके पीछे साल 2024 का लोकसभा चुनाव हो सकता है।</em></p>

बसपा मुख्यालय से हटीं कांशीराम, अंबेडकर और मायावती की मूर्तियां..!
23-06-2023 - 12:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उल्लेखनीय है कि बसपा कार्यालय पर लगी इन मूर्तियों पर मायावती हर वर्ष महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंचती रही हैं। लेकिन, बुधवार को चुनाव तैयारियों को लेकर हुई बैठक के बाद इन मूर्तियों का गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मूर्तियों के हटाने के पीछे बसपा की कोई रणनीति हो सकती है।

मायावती के शासन काल में इन मूर्तियों को बसपा मुख्यालय में स्थापित किया गया था। इन मूर्तियों के जरिए मायावती ने दलित महापुरुषों और उनकी सियासत का मुद्दा बनाया था। इतना ही नहीं मायावती अपने इस उद्देश्य में काफी हद तक सफल भी रही थीं लेकिन पिछले कुछ चुनावों में पार्टी की विफलता से मायावती भी चिंतित हैं। इसीलिए कहा जा रहा है कि मूर्तियों को हटाने का निर्णय लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ा हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।