U-19 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के हाथों मिला 5 करोड़ का इनाम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ सम्मान

<p>भारत की महिला अंडर-19 टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए अंडर 19 टी-20 महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर &nbsp;ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर देश को गौरवान्वित किया।&nbsp;भारत ने इंग्लैंड महिला अंडर-19 टीम को 7 विकेट से मात दी और शानदार जीत दर्ज की थी। भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के तीसरे मैच से पहले बीसीसीआई के पदाधिकारियों और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय अंडर 19 महिला टीम को 5 करोड़ का इनाम देकर हजारों दर्शकों के सामने सम्मानित किया।&nbsp;&nbsp;</p>

U-19 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के हाथों मिला 5 करोड़ का इनाम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ सम्मान
02-02-2023 - 11:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बता दें कि इस बड़ी जीत के बाद  बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोमवार को ऐलान किया था कि पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और बोर्ड के पदाधिकारी 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय अंडर-19 महिला टीम को सम्मानित करेंगे। 

इस कार्यक्रम का वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। भारतीय टीम की तरफ से कप्तान शैफाली वर्मा यह सम्मान और इनाम लेने आई। इस दौरान जय शाह के साथ बीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी और मास्टर ब्लास्टसचिन तेंदुलकर मौजूद रहे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।