तू सोच भी नहीं सकता कि मैं ...पाक वाले रंग में रगी अंजू, पाक से कॉल कर पति को धमकाया 

<p>राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू थॉमस पाकिस्तान जाने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। अंजू लगातार दावा कर रही है कि वह अपने पाकिस्तानी &lsquo;दोस्त&rsquo; नसरुल्लाह से मिलने और घूमने गई है। लेकिन इसी बीच खबर है कि अंजू ने पाकिस्तान से अपने पति अरविंद को फोन किया और खूब खरीखोटी सुनाई। अंजू ने पति को अपशब्द भी कहे और दोनों बच्चों को ले जाने की धमकी भी दी।&nbsp;</p>

तू सोच भी नहीं सकता कि मैं ...पाक वाले रंग में रगी अंजू, पाक से कॉल कर पति को धमकाया 
01-08-2023 - 08:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि अंजू ने इस्लाम कबूल कर अपना नाम फातिमा रख लिया है। साथ ही उसने नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया है। इसके बाद एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने उसे गिफ्ट में जमीन और पैसे दिए हैं।पाकिस्तानी उद्यमी मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू और नसरूल्लाह से मिलकर कहा है कि पाकिस्तान में भी अमीर लोग हैं, उन्हें अंजू नसरूल्लाह की मदद करनी चाहिए।

अंजू ने अपने पति को धमकाया 

अंजू उर्फ फातिमा ने अपने पति अरविंद को कॉल कर धमकाया। वायरल हुए ऑडियो में अंजू पति अरविंद से अभद्र व्यवहार करती सुनाई पड़ रही है।साथ ही बच्चों को भी साथ ले जाने की धमकी दे रही है। कॉल पर अरविंद ने बच्चों के उसके साथ रहने की बात कही। अंजू ने अरविंद से मीडिया के सामने कुछ भी नहीं बोलने के बारे में कहा। मीडिया के इशारों पर नहीं चलने की धमकी दी। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सरकार की ओर से भी अंजू को एक आवासीय भूखंड दिए जाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही नौकरी का ऑफर भी दिया गया है। 

ऑडियो हुआ वायरल

कॉल पर अंजू कहती सुनाई पड़ती है कि तूने मेरे साथ क्या किया, इस बारे में भी तो बता । तुझे ज्यादा जरूरत नहीं है बोलने की। मीडिया के इशारों पर मत नाच। बाद में अरविंद ने उससे फोन नहीं करने को कहा। साथ ही कहा कि मेरे लिए तू मर चुकी है। अंजू कहती है कि बच्चे मेरे हैं, मेरे साथ रहेंगे। इस पर अरविंद कहता है कि बच्चे मेरे हैं व मेरे साथ रहेंगे। अंजू कहती है कि मैं बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती हूं।

सुनें ऑडियो : "तू सोच भी नहीं सकता कि मैं ..."अंजू, पाक से कॉल कर पति को धमकाया 

गिफ्ट में 40 लाख का फ्लैट

अंजू और नसरुल्लाह से मुलाकात के बाद मोहसिन खान ने कहा, “अंजू भारत से पाकिस्तान तक अकेले आई और निकाह करने के लिए इस्लाम अपना लिया। हम यहाँ अपने मजहब में उसका स्वागत करने और उसे निकाह की बधाई देने आए थे।” उन्होंने यह भी कहा है कि अंजू को पाकिस्तान में रहने के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले एक अन्य बिजनेसमैन ने भी अंजू को 40 लाख रुपए का फ्लैट गिफ्ट किया था।

गौरतलब है कि अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति और 2 बच्चों के साथ रहती थी। साल 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर बाला जिले में रहने वाले नसरुल्लाह से हुई थी। दोनों के बीच बीते 3 साल से बातचीत हो रही थी। दोस्ती इतनी बढ़ी कि वह नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुँच गई और अब निकाह की खबरें आम हैं। अंजू की अब तक की बातें सुनने के बाद यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि वह भारत वापस आएगी या नहीं। हालाँकि उसने अपने आखिरी वीडियो में कहा था कि वह घूमने के लिए पाकिस्तान गई है और 20 अगस्त तक भारत लौट आएगी। 

अंजू का नया मैसेज, पिता से बोली- अब कभी फोन मत करना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।