सरकार तक पहुंची शिकायतें, बच्चों से वापस लिए जा सकते हैं टैब

<p><em>हरियाणा में इन दिनों स्कूली बच्चों के द्वारा टैब के दुरुपयोग किए जाने को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। हरियाणा सरकार द्वारा दसवीं और बारहवीं के लगभग पांच लाख बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए मुहैया करवाए टैब का दुरुपयोग भी शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा लॉक सिस्टम को तोड़कर टैब में यूट्यूब और फेसबुक आदि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की शिकायतें सरकार तक पहुंची हैं। इतना ही नहीं, कुछ ऐसे बच्चे भी हैं, जिन्होंने पोर्न साइट्स सर्च की हैं। एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों ने सरकार को पत्र लिखकर टैब वापस लेने का आग्रह किया है।पंचायतें सामूहिक रूप से टैब सरकार को वापस कर रही हैं,शिकायत कर रही हैं । पंचायतों के इस रुख पर राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कड़ा रुख अख्तयार किया है। उन्होंने कहा है कि सॉफ्टवेयर लॉक क्रैक करने वाले बच्चों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।</em></p>

सरकार तक पहुंची शिकायतें, बच्चों से वापस लिए जा सकते हैं टैब
02-08-2023 - 01:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अभिभावकों को रखना चाहिए ध्यान

इस तरह की शिकायतों पर विभाग ने भी कड़ा नोटिस लिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने दो-टूक कहा, हमने बच्चों को पढ़ाई के लिए टैब दिए हैं। अब सारी जिम्मेदारी सरकार की तो नहीं हो सकती। पूरा दिन बच्चे अभिभावकों के साथ रहते हैं। उन्हें देखना चाहिए कि टैब में उनका बच्चा क्या कर रहा है। वह पढ़ाई कर रहा है या उसक गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। गुर्जर ने ऐसे बच्चों को चेतावनी देते हुए कहा, अगर अब भी शिकायतें आईं तो ऐसे बच्चों से टैब वापस लिए जाएंगे।

बच्चों ने खोल लिया लॉकिंग सिस्टम 

हालांकि शिक्षा विभाग ने जब टैब वितरित किए थे तो उसमें कई तरह का लॉकिंग सिस्टम किया था। पढ़ाई से जुड़ा डॉटा उसमें पहले अपलोड किया हुआ था। पढ़ाई-लिखाई के काम से जुड़ी एप भी टैब में डाली गई हैं। इसके अलावा कोई दूसरी एप या सॉफ्टवेयर इसमें नहीं डाला जा सकता। हालांकि जब शिकायतें आनी शुरू हुई तो सरकार ने इसकी जांच करवाई। जांच में पता लगा कि कुछ बच्चों ने ऑनलाइन तरीकों को अपना कर लॉकिंग सिस्टम को क्रेक कर दिया।

कुछ बच्चे चला रहे आपत्तिजनक एप 

आपत्तिजनक एप चलाने की भी शिकायतें आईं। सैकड़ों टैब ऐसे हैं, जिन पर यूट्यूब और फेसबुक चलाई जा रही है। बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। इसीलिए एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों ने सरकार को पत्र लिखकर इन टैब को वापस लेने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।