‘जरा हटके जरा बचके’ के कलेक्शन में शनिवार को आया उछाल

<p><em><strong>&lsquo;जरा हटके जरा बचके&rsquo; को ऑडियंस का काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल आया है।</strong></em></p>

‘जरा हटके जरा बचके’ के कलेक्शन में शनिवार को आया उछाल
04-06-2023 - 12:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और  फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद विक्की कौशल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। सारा अली खान की भी ‘सिम्बा’, ‘केदारनाथ’ और ‘लव आजकल’ के बाद ‘जरा हटके जरा बचके’ चैथी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। वहीं, अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। 
दूसरे दिन कितनी कमाई की?
लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में विक्की कौशल और सारा अली खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी कमाल लग रही है। रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने अपने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा का कारोबार किया। दरअसल ‘जरा हटके जरा बचके’ ने रिलीज के पहले दिन 5.49 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं, जिसके मुताबिक इसके कलेक्शन में शनिवार को उछाल आया है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जरा हटके जरा बचके’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 7.25 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 12.74 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या है ‘जरा हटके जरा बचके’ की कहानी?
इंदौर में सेट, ‘जरा हटके जरा बचके’ एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें विक्की कौशल और सारा अली खान ने एक मैरिड कपल कपिल और सौम्या का रोल प्ले किया है। फिल्म में कपिल और सौम्या एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन किसी वजह से इनके बीच तलाक की नौबत आ जाती है। इसके बाद कई ट्विस्ट आते हैं, जो काफी एंटरटेनिंग हैं। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है और ये दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।