आलिया-रणबीर का क्रिसमस गिफ्ट, पैपराजी को दिखाया राहा कपूर का चेहरा
<p>आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के राहा कपूर का पहली बार चेहरा दिखा देने के बाद फैंस कशमकश में हैं कि राहा किस पर गई हैं।</p>
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैंस को क्रिसमस का तोहफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर इस क्यूट फैमिली की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है कि राहा कपूर आखिर गई किस पर हैं। कोई कह रहा है राहा मम्मी आलिया पर गई हैं तो कोई कह रहा है कि वह पापा पर गई हैं। लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि वह बिल्कुल दादा की कॉपी हैं। इस तरह सोशल मीडिया पर राहा का जिक्र लगातार देखने को मिल रहा है।
दरअसल, विरल भयानी पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिस पर रणबीर कपूर, बेटी राहा को गोद में लेते हुए पैपराजी को पोज देने आते हैं। वहीं, आलिया भट्ट भी साथ में दिखती हैं। जबकि राहा पैपराजी को एक टक देखती ही रहती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ऋषि कपूर की आखें। दूसरे यूजर ने लिखा। उसकी आखें ओएमजी। तीसरे यूजर ने लिखा, डिट्टो ऋषि कपूर साहब। चैथे यूजर ने लिखा, राज कपूर की तरह दिख रही हैं।
आलिया ने कहा था, रणबीर पर गई है
गौरतलब है कि कॉफी विद करण 8 में जब राहा कपूर के बारे में आलिया भट्ट बात कर रही थीं तो करीना कपूर खान ने कहा था, ‘वह काफी हद तक रणबीर जैसी दिखती है।’ करण जौहर ने कहा, ‘यह कपूर वाली बात है। वे चाहते हैं कि उनके सभी बच्चे कपूर वंश की तरह दिखें।’ इस पर आलिया कहती हैं, ‘वह हम दोनों का परफेक्ट बैलेंस हैं। वास्तव में, कभी-कभी वह रणबीर के पिता ऋषि कपूर की तरह दिखती हैं।’
What's Your Reaction?