सेना और न्यायपालिका पर 10% का नियंत्रणःबिहार में राहुल गांधी का बड़ा आरोप.. BJP ने कहा, “भारत से नफरत की हद पार की”
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर जातिगत असमानता का मुद्दा उठाते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी, जिसमें पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और आदिवासी समुदाय शामिल हैं, आज भी सत्ता और संसाधनों से दूर हैं, जबकि बाकी 10 प्रतिशत लोग देश की सेना और न्यायपालिका पर नियंत्रण..
नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर जातिगत असमानता का मुद्दा उठाते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी, जिसमें पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और आदिवासी समुदाय शामिल हैं, आज भी सत्ता और संसाधनों से दूर हैं, जबकि बाकी 10 प्रतिशत लोग देश की सेना और न्यायपालिका पर नियंत्रण रखते हैं।
राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “देश के 90 प्रतिशत लोग अतिपिछड़े, पिछड़े, दलित और आदिवासी समुदाय से हैं… जबकि 10 प्रतिशत लोग, यानी सवर्ण वर्ग, सेना पर नियंत्रण रखते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “देश की सारी संपत्ति, सारी नौकरियां, सब कुछ उन्हीं के पास जाता है। आप न्यायपालिका को देखिए — वहाँ भी वही नियंत्रण रखते हैं, और सेना में भी वही हैं। देश की 90 प्रतिशत जनता कहीं दिखाई नहीं देती।”
BJP का पलटवारः “मोदी से नफरत में भारत से नफरत तक पहुँच गए राहुल”
राहुल गांधी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता सुरेश नाखुआ ने कहा, “राहुल गांधी अब सेना में भी जाति ढूंढ रहे हैं और कहते हैं कि 10% लोग सेना को नियंत्रित करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करते-करते अब वे भारत से ही नफरत करने लगे हैं।”
नीतीश सरकार पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने अपने भाषण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों ने बिहार में रोज़गार खत्म कर दिया, और राज्य के लोगों को देश का मज़दूर बना दिया है। राहुल गांधी ने कहा,“नीतीश कुमार ने बिहार से रोजगार मिटा दिया। बिहार के नौजवानों को मजदूर बनाकर पूरे देश में भेज दिया गया है।”
What's Your Reaction?