श्रीराम जनरल इश्योरेंस ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में आयोजित होने वाले International Club Sports Carnival के लिए गोल्ड स्पॉन्सरशिप प्रदान की
श्रीराम जनरल इश्योरेंस के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में 7 से 9 नवंबर 2025 तक एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल महोत्सव ICSC 2025 (International Club Sports Carnival), आयोजित होने जा रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने इस आयोजन के लिए गोल्ड स्पॉन्सरशिप प्रदान..
जयपुर। देश की बड़ी और प्रमुख कंपनियां समाज कल्याण के लिए बहुत से कार्य करती हैं। ऐसी ही कंपनियों में शुमार है श्रीराम जनरल इश्योरेंस। बीमा क्षेत्र में कार्यरत यह कंपनी भी समाज के लिए अपने दायित्वों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। उसे जब भी उचित अवसर प्राप्त होता है वो अपने इस दायित्व को निभाती है। यही वजह कि वह देश में खेल, खिलाड़ी और खेल प्रतियोगिताओं को भी प्रोत्साहित करती रहती है।
श्रीराम जनरल इश्योरेंस के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में 7 से 9 नवंबर 2025 तक एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल महोत्सव ICSC 2025 (International Club Sports Carnival), आयोजित होने जा रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने इस आयोजन के लिए गोल्ड स्पॉन्सरशिप प्रदान की है।
अग्रवाल ने बताया कि इस इंटरक्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (ICSC 2025) का आयोजन जयपुर का प्रतिष्ठित रामबाग गोल्फ क्लब कर रहा है और जयपुर क्लब लिमिटेड और जय क्लब इसके सह-आयोजक हैं। इस ICSC 2025 में 8 विभिन्न खेलों में 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा इस कार्निवल में 7,500 से अधिक आगंतुक की संख्या रहने वाली है। इसके अलावा डिजिटल और मीडिया अभियानों के माध्यम से 10 लाख से अधिक इम्प्रेशंस की संभावना है। खेलों के इस विशेष आयोजन को बढ़ावा देने के लिए ही श्रीराम जनरल इश्योरेंस ने गोल्ड स्पॉन्सर शिप का फैसला किया।
What's Your Reaction?