राजस्थान में 13 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

<p><em><strong>प्रदेश के पुलिस बेड़े में फेरबदल, 13 आईपीएस अफसरों के तबादले, राजीव कुमार शर्मा एसीबी डीजी बने, राजेंद्र सिंह जोधपुर पुलिस कमिश्नर बने।</strong></em></p>

राजस्थान में 13 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
01-02-2024 - 11:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने पुलिस बेड़े में एक बार फिर बड़ा फेरबदल कर दिया है। सरकार के कार्मिक विभाग ने बुधवार को राज्य में भारतीय पुलिस सेवा के 13 अफसरों को इधर-उधर कर दिया। जारी हुई तबादला सूची में 13 सीनियर आईपीएस अफसर शामिल हैं।
1.   राजीव कुमार शर्मा - पुलिस, कानून एवं व्यवस्था आरएसी एवं राज्य आपदा प्रतिसाद बल के महानिदेशक पद से हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक की नई जिम्मेदारी दी गई है।
2.   एसजी राघवेंद्र सुहास - महानिरीक्षक पुलिस पाली से हटाकर नए पद महानिरीक्षक पुलिस रेलवे जयपुर पर लगाया गया है।
3. हिंगलाज दान - महानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस राजस्थान जयपुर की जगह अब महानिरीक्षक पुलिस नियम जयपुर लगाया गया है।
4. रवि दत्त गौड़ - जोधपुर पुलिस आयुक्त से हटाकर महा निरीक्षक पुलिस कोटा रेंज लगाया गया है।
5. प्रसन्न कुमार खमेसरा - महान निरीक्षक पुलिस कोटा रेंज से हटाकर नए पद महान निरीक्षक पुलिस सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर लगाया गया है।
6 गौरव श्रीवास्तव - महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था पुलिस मुख्यालय से हटाकर महानिरीक्षक पुलिस मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री सतर्कता जयपुर लगाया गया है।
7. विकास कुमार - महानिरीक्षक पुलिस आरएसी जयपुर से हटाकर अब नए पद महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज लगाया गया है।
8. राजेंद्र सिंह - महानिरीक्षक पुलिस आरएसी जयपुर को अब नए पद जोधपुर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
9.  जय नारायण - महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज को नए पद महानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस राजस्थान जयपुर लगाया गया है।
10. अंशुमन भोमिया - उप महानिरीक्षक पुलिस आतंकवाद निरोधक दस्ता जयपुर को अब महानिरीक्षक पुलिस आतंकवाद निरोधक दस्ता जयपुर लगाया गया है।
11. राहुल प्रकाश - अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन जयपुर आयुक्तालय को नए पद महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज लगाया गया है।
12. अनिल कुमार टांक - उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान को नए पद महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है।
13. ओम प्रकाश द्वितीय - उप महानिरीक्षक पुलिस राज्य आपदा प्रतिसाद बल जयपुर को नए पद उप महानिरीक्षक पुलिस पाली रेंज पर लगाया गया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।