सीआईडी क्राइम ब्रांच के 23 पुलिककर्मियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री सेवा पदक व डीजीपी डिस्क

<p><em><strong>अतिरिक्त महानिदेशक अपराध डॉ रवि प्रकाश ने सोमवार, 21 नवंबर को जलमहल स्थित सीआईडी (सीबी) लाईन में सीआईडी (अपराध शाखा) के 23 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया।&nbsp;</strong></em></p>

सीआईडी क्राइम ब्रांच के 23 पुलिककर्मियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री सेवा पदक व डीजीपी डिस्क
21-11-2022 - 07:10 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला मेडल
डॉ रविप्रकाश ने उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने वाले 3 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 5 को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 15 पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी 

सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शर्मा एवं सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश जाट व राजेन्द्र कुमार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी 

उप निरीक्षक सरदार मल जाट, हैड कांस्टेबल, यूनुस मोहम्मद खान, राधेश्याम सिंह, पवन कुमार शर्मा व पृथ्वीपाल सिंह एवं कांस्टेबल मनोज कुमार आर्य को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

 डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी 

 पुलिस उप अधीक्षक अमजद खां, पिन्टू कुमार व पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, हैड कांस्टेबल बृजेश कुमार निगम, कांस्टेबल महेश कुमार शर्मा, मोहन लाल बिराणियां, रवि कुमार दायमा, राधामोहन बागड़ा, सुभाष चन्द्र खोखर, श्रवण कुमार शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, श्याम लाल, चन्द्र प्रकाश जांगिड़ एवं कांस्टेबल चालक सत्यवीर सिंह को डीजीपी डिस्क प्रदान कर विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।  इनमें डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को तीसरी बार डीजीपी डिस्क प्रदान किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।