मेरा राशन मेरा अधिकार कार्यक्रम के तहत 13 हजार पंजीकरण
भारत की केंद्र सरकार का ‘मेरा राशन मेरा अधिकार’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक अब तक 13000 लोगों द्वारा इसमें पंजीकरण कराया गया रजिस्ट्रेशन कराया गया है।
केंद्र सरकार ने 5 अगस्त से 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड जारी करने के लिए साझा पंजीकरण सुविधा की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम की घोषणा के बाद से अब तक 25 दिनों में ही लगभग 13,000 व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेघरों, निराश्रितों, प्रवासियों और अन्य पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाना है।
डीएफपीडी सचिव सुधांशु पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम में 12 और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों यानी चंडीगढ़, डी एंड डीडी एंड एन, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पुडुचेरी, सिक्किम और उत्तर प्रदेश के साथ सामान्य पंजीकरण सुविधा के कवरेज का विस्तार करने के लिए एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में इन राज्यों में सामान्य पंजीकरण सुविधा के आगे रोल आउट के लिए तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सभी भाग लेने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इस सुविधा के बोर्ड में आने की इच्छा दिखाई है, ताकि इससे उन्हें एनएफएसए के तहत शामिल किए जाने के लिए संभावित लाभार्थियों का ताजा डेटा प्राप्त करने में मदद मिल सके।
What's Your Reaction?