आमिर खान के घर मिला 17 करोड़ नकद... नोटों का पहाड़ देख हैरान हो जाएंगे

आमिर खान के घर मिला 17 करोड़ नकद... नोटों का पहाड़ देख हैरान हो जाएंगे
11-09-2022 - 08:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी एक तस्वीर ने एक बार फिर देश को हिला दिया। जांच एजेंसी की ओर से जारी एक तस्वीर में दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये के नोटों के बंडल एक बिस्तर पर दिख रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि गेमिंग ऐप ई-नग्गेट्स और इसके प्रमोटर आमिर खान के आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी को छापेमारी में यह रकम मिली। ईडी ने शनिवार को फर्जी मोबाइल गेमिंग ऐप के प्रमोटरों के ठिकाने पर छापेमारी की। कोलकाता में की गई इस छापेमारी में 17 करोड़ रुपये से अधिक नकद जब्त किया गया है।
10 बक्सों और प्लास्टिक बैग में भरे थे नोट
बताया जा रहा है कि 10 बक्सों में करोड़ों रुपये भरकर रखे गए थे। एक प्लास्टिक के बैग से दो हजार और पांच सौ के नोटों में रकम बरामद हुई है।
मंगाई गईं नोट गिनने की कई मशीनें
नोटों की बरामदगी के बाद ईडी को इतना कैश गिनने में परेशानी हुई तो नोट गिनने की कई मशीनें मंगाई गईं। बाद में बक्सों में इन रुपयों को भरकर ले जाया गया।
फरवरी 2021 में दर्ज हुआ था केस
कोलकाता पुलिस ने फरवरी 2021 में कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, और इसी से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया है।
आमिर खान ई नेग्गेट्स से कर रहा था खेल
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि निसार अहमद खान के बेटे आमिर खान ने गेमिंग ऐप ई-नग्गेट्स की शुरुआत की है, यह गेम लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के इरादे से डिजाइन किया गया है।
ऐसे होता था फर्जीवाड़ा
एजेंसी ने कहा कि शुरुआती दौर में इस्तेमाल करने वालों को एक कमीशन दिया जाता था और वॉलेट में मौजूद राशि को बिना किसी दिक्कत के निकाला जा सकता था।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।