सरकार ने 67 पॉर्नसाइटों को ब्लॉक करने को कहा

सरकार ने 67 पॉर्नसाइटों को ब्लॉक करने को कहा
29-09-2022 - 11:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत सरकार ने 67 पॉर्न वेबसाइटों को ब्लॉक करने के आदेश दिया है। सरकार ने वर्ष 2021 के सूचना प्रौद्योगिकी नियमो के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को कहा है कि वे इन वेबसाइटों को ब्लॉक कर दें।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने एक ईमेल भेजकर कंपनियों से पुणे की एक अदालत के आदेश के आधार पर 63 वेबसाइट और त्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के आधार पर चार वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए कहा है।

डीओटी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, 'सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम-2021 के नियम-3(2)(बी) के साथ पढ़े गए (उत्तराखंड उच्च न्यायालय के) उक्त आदेश के अनुपालन में और नीचे उल्लिखित वेबसाइट पर उपलब्ध कुछ अश्लील सामग्री को देखते हुए, जो महिलाओं के शील को भंग करती हैं, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन वेबसाइट/यूआरएल को तत्काल ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।