रेव पार्टी करनी है, थोड़ा सांप का जहर चाहिए... ऐसे मेनका गांधी के बुने जाल में फंस गये एल्विश

<p><em><strong>एल्विश यादव के एक सहयोगी समेत 4 अन्य को कथित तौर पर रेव पार्टियों के लिए सांप का जहर आपूर्ति करने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस गिरफ्तारी के लिए पूरा जाल बीजेपी सांसद और पीएफए की चेयरपर्सन मेनका गांधी द्वारा बुना गया।</strong></em></p>

रेव पार्टी करनी है, थोड़ा सांप का जहर चाहिए... ऐसे मेनका गांधी के बुने जाल में फंस गये एल्विश
05-11-2023 - 08:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

यूट्यूबर एल्विश यादव सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में फंसते जा रहे हैं। इसको लेकर नोएडा पुलिस ने एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों पर प्रतिबंधित सांपों का जहर सप्लाई करने के साथ ही रेव पार्टी करने का भी आरोप है। एल्विश यादव के एफआईर दर्ज होने के बाद सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद और पशुओं के कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्था पीपल फॉर एनिमल्स की फाउंडर मेनका गांधी ने कहा है कि वह यूट्यूब पर गले में सांप डालता था, तब हमने पाया कि वह सांप का जहर भी बेचता है। मेनका गांधी ने खुलासा किया कि उन्होंने एल्विश को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।
सांपों के साथ वीडियो शूट
बता दें कि इस मामले को लेकर  पीएफए नाम के एनजीओ के अधिकारी गौरव गुप्ता की तरफ से नोएडा पुलिस को शिकायत की गई थी। इस एफआईआर में कहा गया कि एनजीओ को सूचना मिली है कि एल्विश यादव नाम का एक यूट्यूबर जिंदा सांपों के साथ दिल्ली-एनसीआर के फॉर्म हाउस में अपने दोस्तों के साथ वीडियो शूट कराता है। यहां होने वाली रेव पार्टियों में वह इन सांपों के जहर का इस्तेमाल भी करता है। 
यूं बिछाया जाल 
इसके बाद एनजीओ की तरफ से एल्विश यादव को पकड़ने के लिए गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-51 स्थित शेवरॉन बैंक्वेट हॉल में जिले के कुछ अधिकारियों की मदद से जाल बिछाया गया। इसके बाद राहुल यादव समेत सांप पकड़ने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 
इन धाराओं में मामला दर्ज
एफआईआर के अनुसार, एल्विश और पांच अन्य, जिसमें राहुल यादव भी शामिल है, उन पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (आपराधिक साजिश रचने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एल्विश ने आरोपों को नकारा
हालांकि, इस मामले को एल्विश ने निराधार और बिना 1 प्रतिशत सच्चाई बताते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने  ट्विटर (अब एक्स) पर डाले गए वीडियो में कहा है कि मैं जांच में सहयोग करने और जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं, अगर इसमें 1 प्रतिशत भी सच्चाई है।
राहुल यादव की गिरफ्तारी
वहीं, इस मामले पर नोएडा के एंटी-नारकोटिक सेल का कहना है कि उन्होंने रेव पार्टी के लिए सांपों की व्यवस्था करने के लिए एल्विश से संपर्क किया था और उसने उन्हें राहुल यादव के पास भेजा था। सेल का कहना है कि इसके बाद वन अधिकारियों और पुलिस की एक संयुक्त टीम सेक्टर-51 स्थित मौके पर पहुंची और राहुल यादव और 4 अन्य को 9 सांप और 20 मिलीलीटर जहर के साथ गिरफ्तार किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।