2 एक्टर, 1 फिल्म, बजट 2 करोड़... कलेक्शन सुनकर उड़ जाएंगे होश
<p><em><strong>1993 में सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में हमें देखने को मिली थी, लेकिन गोविंदा और चंकी पांडे की एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 2 करोड़ में बनी यह फिल्म साल 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।</strong></em></p>
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और चंकी पांडे की जोड़ी ने साल 1993 में बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। उनकी फिल्म ‘आंखें’ के आगे शाहरुख खान, सनी देओल और संजय दत्त जैसे दिग्गज अभिनेता की एक न चली थी, क्योंकि गोविंदा की यह फिल्म साल 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर कुल 25.25 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ‘आंखें’ को बनाने में मेकर्स के लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
आंखें
9 अप्रैल, 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई गोविंदा और चंकी पांडे स्टारर इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यह साल 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी और देखते ही देखते यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसे दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25.25 करोड़ था।
खलनायक
6 अगस्त, 1993 में को रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल 1993 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म ने संजय दत्त को दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दी थी। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23 करोड़ था।
डर
24 दिसंबर, 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डर’ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। यह फिल्म उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सामने आई थी, जिसने शाहरुख खान के करिअर को नई ऊंचाई दी थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने निगेटिव रोल प्ले किया था और लोगों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21.31 करोड़ था।
बाजीगर
12 नवंबर, 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ये दूसरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और इस फिल्म में भी वह निगेटिव रोल प्ले करते नजर आए थे। यह उस साल की चैथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी। इस फिल्म ने तो शाहरुख को रातोंरात मशहूर बना दिया था और उनकी किस्मत चमक उठी थी। इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13.9 करोड़ था।
गुमराह
3 अगस्त, 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई महेश भट्ट द्वारा निर्देशित यह फिल्म उस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सामने आई थी। इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका को सभी ने सराहा था और रिलीज के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई थी। दर्शकों ने इस फिल्म पर जमकर अपना प्यार लुटाया था। इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12।25 करोड़ था।
What's Your Reaction?